टाइगर जख्मी हैं: टाइगर 3 के सेट पर घायल हुए भाईजान, सलमान खान ने दी जानकारी

Tiger Zakhmi Hai: टाइगर 3 के सेट पर घायल हुए सलमान खान।
Tiger Zakhmi Hai: Bhaijaan injured on the sets of Tiger 3, Salman Khan gave information 14725

Tiger Zakhmi Hai: बॉलीवुड के चहीते भाईजान उर्फ सलमान खान (Salman Khan) को वर्तमान समय में किसी भी परिचय की‌‌ कोई आवश्यकता नहीं है। गौरतलब हैं, कि सलमान खान ने दर्शकों खूब मनोरंजीत किया है और खूब लुभाया है। अभिनेता ने भारतीय मनोरंजन उद्योग में काफी लंबा सफर तय किया है और इन सभी वर्षों में दर्शकों ने उनपर खूब प्यार बरसाया है। जैसा कि हमें पता हैं, अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) के शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म की पहली दो किस्तों ने दर्शकों को खूब मनोरंजित किया है और दर्शकों को इस किश्त से भी काफी आशाएं हैं। खैर, देवियों और सज्जनों, इस शूटिंग में अभिनेता घायल हो गए है और हमारे पास इसकी जानकारी है।

घायल हुए सलमान खान

सलमान खान ने कुछ देर पहले ही, अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बिना टी-शर्ट की एक तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें उनके पीठ पर पट्टी बंधी नजर आ रही है। अभिनेता ने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “जब आप सोचते हैं कि आप दुनिया का भार अपने कंधों पर उठा रहे हैं, तो वह कहते हैं दुनिया को छोड़ो पांच किलो का डंबल उठा के दिखाओ।” टाइगर जख्मी हैं। #टाइगर3।”

मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘टाइगर 3’ दर्शकों को मनोरंजीत करने के लिए 10 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगी।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।