शाहिद कपूर और मिशा कपूर के बीच की प्यारी बॉन्डिंग आपको देगी फादर -डॉटर गोल

शाहिद कपूर और मिशा कपूर की प्यारी बॉन्डिंग देखिए
The adorable bonding between Shahid Kapoor and Misha Kapoor will give you father-daughter goals 7442

शाहिद कपूर को किसी परिचय की अवश्यकता नहीं है।वह बॉलीवुड के पसंदीदा अभिनेता है।उन्होंने अपने एक्टिंग के दम पर बहुत कामयाब हासिल की। शाहिद कपूर की सीरीज फ़र्ज़ी को वर्तमान में देश में सबसे पसंदीदा ओरिजिनल सीरीज है। यह अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग कर रहा है और यह शो पूरे देश में असंख्य लोगों के दिलों को छूने में कामयाब रहा है।

शाहिद कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते है। कभी शाहिद अपना वर्कआउट वीडियो तो कभी अपनी फैमिली के साथ मस्ती की वीडियो को वह अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते है। शाहिद कपूर एक कंप्लीट फैमिली मैन है। वह अपने बच्चो को साथ चिल करते और मस्ती करते नजर आते हैं। शाहिद ने अपने इंस्ट्राग्राम पर बहुत ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें पिता और बेटी की बॉन्डिंग साफ तौर पर देखी जा सकती है।

पहली तस्वीर में शाहिद अपने बच्चो के साथ चिल करते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में शाहिद मिशा को गोदी में उठाया हुआ है।तस्वीर में दोनो की बीच की बॉन्डिंग साफ दिख रही है ।तीसरी तस्वीर में शाहिद अपनी पत्नी मीरा और बेटी मिशा के साथ बहुत क्यूट दिख रहे हैं।आखिरी तस्वीर में शाहिद और उनकी बेटी की स्माइलिंग फेसेस दिख रहे हैं।दोनो की बॉन्डिंग बहुत क्यूट है।आप भी देखिए

इस बारे में आपकी क्या राय है? हमे नीचे कॉमेंट करे और अधिक जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।