सोनाक्षी सिन्हा के रॉकस्टार लुक से इंटरनेट पर बढ़ी हलचल

Latest Look of Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने अपने नए लुक के लिए रॉकस्टार अवतार को अपनाया है।
सोनाक्षी सिन्हा के रॉकस्टार लुक से इंटरनेट पर बढ़ी हलचल 38215

Latest Look of Sonakshi Sinha: बॉलीवुड के भाईजान उर्फ सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘दबंग‘ (Dabang) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली हसीन अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का फैशन गेम सबसे निराला है। डीवा अपने आकर्षण के जादू से सभी को अपनी ओर आकर्षित करने में हर बार कामयाब रहती है और इस बार भी अभिनेत्री की कोशिश सफल नजर आ रही है। आपको बता दें, डीवा ने हाल ही में, अपने पौने तीन करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए अपने नए रॉकस्टार लुक को सर्वनाजिक किया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और शानदार लग रही है।

सोनाक्षी सिन्हा का रॉकस्टार लुक

सोनाक्षी द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में, वह सफेद क्रॉप टॉप और डेनिम जींस से सजीं हुई नजर आ रही है। इसके अलावा उन्होंने अपने बदन पर श्रग को भी सजाया है, जो उनके स्टाइल में जान फूंक रही है। सर पर टोपी और आंखो पर बिना कांच वाले चश्मे के साथ डीवा रॉक करती हुई दिख रही है। नेल पर सफेद नेलपेंट और गले में सिल्वर चेन सजाए सोनाक्षी सभी की धड़कनों को तेज करने में कामयबी हासिल कर चुकी है। गुलाबी लिपस्टिक और बोल्ड मेकअप के साथ वह सभी को हसीन वाइब्स परोस रही है। कातिलाना अंदाज और शानदार प्रदर्शन ने उन्हें सभी के दिलो के जगह दी है, जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

खैर, देवियों और सज्जनों, सोनाक्षी का रॉकस्टार लुक आपको कैसा लगा? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।