देखिए सोनम कपूर का ब्राइडल लहंगा कलेक्शन जो आपको करेगा इंस्पायर

सोनम कपूर के लहंगा कलेक्शन पर एक नजर डालिए जो आपको लहंगा टिप्स देने के लिए पर्याप्त है
देखिए सोनम कपूर का ब्राइडल लहंगा कलेक्शन जो आपको करेगा इंस्पायर 1812

सोनम कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। वह अपने अभिनय और फैशन से हमेशा अपने फैंस को इंप्रेस करती रहती है। सोनम ने अपने करियर की शुरुआत ब्लैक फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की और अभिनय की शुरुआत फिल्म सांवरिया से की। फिल्म फ्लॉप निकली लेकिन सोनम के अभिनय को सराहा गया। जिसके बाद उन्होंने आई हेट लव स्टोरी, रांझणा, प्रेम रत्न धन पायो, संजू, नीरजा में अपने एक्टिंग से अपने फैंस को इंप्रेस किया।उन्हे अपने फिल्म नीरजा के लिए नेशनल अवार्ड भी मिला।

सोनम एक्टिंग के साथ साथ एक परफेक्ट डीवा है।वह फैशन क्वीन है। वह हमेशा अपने फैशन से लोगो के बीच छाई हुई रहती है। सोनम कई लोगो के लिए फैशन प्रेरणा है। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपने फैशन के बारे में फैंस को अपडेट करती रहती हैं। आज हम सोनम के ब्राइडल लहंगा कलेक्शन की तश्वीर लाए है जो वाकई बहुत खूबसूरत है ।नीचे देखिए

इस तश्वीर में वह गोल्डन लहंगा में बहुत खूबसूरत लग रही है। पूरे गोल्डन कलर का यह लहंगा वक्सी बहुत खूबसूरत है और सोनम ने बहुत बखूबी इसे कैरी किया है। उन्होंने हाई बन और एक नेकलेस के साथ इस लुक को पूरा किया।

ब्लू कलर का यह लहंगा सोनम कपूर की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। वह इसमें बहुत खुनसुरत लग रही हैं। इस आउटफिट को उन्होंने बड़े ईयरिंग और सिंपल मेकअप के साथ पूरा किया।

सोनम कपूर इस व्हाइट और गोल्डन लहंगा में बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं। इस लुक को उन्होंने चोकर, और मांगटीका के साथ पूरा किया ।हाथो में कंगन और मेहंदी इसे सम्पूर्ण ब्राइडल लुक दे रही है।

पर्पल कलर का इस लहंगा को सोनम कपूर ने बड़े कॉन्फिडेंट के साथ कैरी किया। लहंगा में बारीक जरी का वर्क है जो इसे बहुत खूबसूरत बनाता है ।इस लुक को उन्होंने लेयर नेकलेस और राजस्थानी बोर टीका के साथ पूरा किया।

आपको कौन सा लुक पसंद आया? हमे नीचे कॉमेंट करे और अधिक जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।