दीपिका पादुकोण के प्रेग्नेंसी ग्लो के दीवाने हुए रणवीर सिंह

Ranveer Singh's Reaction To Deepika Padukone's Pregnancy Glow: दीपिका पादुकोण के प्रेग्नेंसी ग्लो के दीवाने हुए रणवीर सिंह।
दीपिका पादुकोण के प्रेग्नेंसी ग्लो के दीवाने हुए रणवीर सिंह 47449

Ranveer Singh’s Reaction To Deepika Padukone’s Pregnancy Glow: बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन और हसीन जोड़ियों में से एक जोड़ी है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की, जो जल्दी ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। सितारों के घर पर किलकारियां गूंजने वाली है और वह अपने इस खुशी के लिए बेहद उत्सुक है। जैसा कि आप सभी को पता है, कि जोड़े को हाल ही में, मुंबई में मतदान केंद्र के बाहर स्पॉट किया गया था। वोटिंग के दौरान दीपिका ने बदन पर पीले रंग का मैक्सी ड्रेस सजाया था, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा था। यूजर्स ने उनकी खूबसूरती की खूब तारीफ की और कुछ लोगो ने इसे गलत बताया।

हालांकि, यूजर्स की धड़कने तब बढ़ गई, जब उन्होंने दीपिका की खूबसूरती पर गौर किया है, जो उनकी प्रेगनेंसी के चलते और भी ज्यादा बढ़ गया था। यूजर्स ने डीवा के आकर्षण पर कई सारे प्यारे कमेंट्स से किया, मगर अब ऐसा लग रहा है, कि अभिनेत्री के प्रेगनेंसी ग्लो के दीवाने रणवीर सिंह भी हो गए है। दरअसल, अभिनेता ने अपने करोड़ों फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम हैंडल पर पत्नी और अभिनेत्री दीपिका की तस्वीरें शेयर की और उनके लिए कई अच्छे शब्द जोड़े। एक तस्वीर में उन्होंने लिखा, “माई सनशाइन”। दूसरी तस्वीर में उन्होंने लिखा, “उफ्फ! क्या करूं मैं? मर जाऊं? तीसरी तस्वीर में उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा, “बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला।” एक नज़र नीचे डाले-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।