Palak Tiwari Vs Shweta Tiwari: साड़ी लुक में हुस्न दिखाकर किसने किया फैंस का‌ शिकार?

Palak Tiwari Vs Shweta Tiwari: साड़ी लुक में कौन सबसे ज्यादा खुबसूरत लग रही है।
Palak Tiwari Vs Shweta Tiwari: साड़ी लुक में हुस्न दिखाकर किसने किया फैंस का‌ शिकार? 28777

Palak Tiwari Vs Shweta Tiwari: भारतीय मनोरंजन उद्योग की सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस अदाकाराओं में से दो हैं पलक तिवारी (Palak Tiwari) और श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari)। गौरतलब हैं, कि अभिनेत्रियां आपस में मां-बेटी का रिश्ता साझा करती है और यह मनोरंजन उद्योग की सबसे खूबसूरत मां-बेटी की जोड़ी है। हालांकि, दोनों अभिनेत्रियों अपने साड़ी लुक द्वारा ग्लैमर बिखेरना पसंद करती हैं, तो चलिए देखते हैं, कि किसका ग्लैमरस लुक है सबसे कातिलाना।

पलक तिवारी ने बॉलीवुड के भाईजान उर्फ सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया हैं, जिसे जनता द्वारा खूब पसंद किया है। अभिनेत्री ने अपने बदन पर ट्रांसपेरेंट साड़ी को सजाया हैं, जिसके बॉडर्र में चमकदार चमकीले से काम किया गया है। अभिनेत्री ने अपने हुस्न को और निखारने के लिए कानों में सुंदर-सुंदर बालियों और हाथों के ब्रेसलेट की सहायता ली। इसके अलावा उन्होंने शानदार मेकअप लुक को अपने चमकदार त्वचा पर सजाते हुए सभी को आकर्षित किया। एक नजर नीचे डालें-

बिग बॉस सीजन 4 की विजेता श्वेता तिवारी ने मनोरंजन उद्योग में काफी लंबा सफर तय किया है। डीवा वर्तमान समय में किसी भी परिचय की‌‌ कोई आवश्यकता नहीं है। वह एक घरेलू नाम हैं, जिन्हें जनता का आशिर्वाद प्राप्त है। खैर, देवियों और सज्जनों, डीवा ने अपने बदन पर शानदार साड़ी को सजाकर इंटरनेट पर गर्मी बढ़ाई है। 42 की उम्र में श्वेता ने अपने कातिलाना अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। डीवा ने ग्लिटरी ब्लाउज के साथ मिलती-जुलती साड़ी को अपने बदन पर सजाया। कानों में सुंदर बालियां, हाथों में कड़े, गले में नेकलेस के साथ उन्होंने अपने स्टाइल को शीर्ष पर रखा। मनमोहक पोज़ के साथ उन्होंने कई युवाओं की धड़कनें बढ़ाई। एक नजर नीचे डालें-

खैर, देवियों और सज्जनों, इन दोनों अभिनेत्रियों में से किसका साड़ी लुक ज्यादा बेहतरीन है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।