हसीन मुस्कान और मल्टीकलर गाउन से नोरा फतेही ने चुराया दिल‌

Know more about Nora Fatehi: नोरा फतेही के बारे में नवीनतम अपडेट प्राप्त करें।
हसीन मुस्कान और मल्टीकलर गाउन से नोरा फतेही ने चुराया दिल‌ 16173

Know more about Nora Fatehi: भारतीय मनोरंजन उद्योग में अपने हुस्न का जादू चलाने वाली नोरा फतेही (Nora Fatehi) को भला कौन नहीं जानता है। डीवा एक विशेष लोकप्रियता की मालकिन है और उनके प्रशंसकों की संख्या अनगिनत है। वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी लंबे समय से जुड़ी हुई है और वह जब भी अपने प्रदर्शन का जादू चलातीं हैं,तो उनके चाहने वालों को एक अलग नशें का आभास होता है। डीवा एक शानदार डांसर, प्रदर्शनकारी और बेहतरीन जज भी है। नोरा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और बोल्ड अदाकाराओं में से एक हैं, जो बेहद आकर्षक है। उनकी फ़ैशन समझ बेहतरीन है और उनके द्वारा अपनाए गए हर स्टाइल को फैंस खूब पसंद करते है। खैर, देवियों और सज्जनों, इस बार हमारे पास नोरा फतेही का एक विशेष लुक हैं, जिसमें वह बिल्कुल अप्सरा लग रही है।

मल्टीकलर गाउन में दिखीं नोरा फतेही

हाल ही में, नोरा फतेही का एक लुक काफी वायरल हो रहा हैं, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। डीवा ने मल्टीकलर गाउन को अपने बदन पर सजाया हैं, जिसपर उन्होंने स्कार्फ को स्टाइल किया है। डीवा इस लुक में बेहद खूबसूरत और प्यारी लग रही है। अभिनेत्री के हाथों में चमकदार पर्स थी, जिसने सभी को आकर्षित किया। कानों में सुंदर ईयररिंग और बेहतरीन हेयर स्टाइल ने उनके लुक को संवारने का कम किया। इसके अलावा अभिनेत्री की आंखों ने सभी को मदहोश किया हैं, जिसे निखारने के लिए उन्होंने काजल की मदद ली। अच्छा, तो क्या आप इसकी जांच स्वयं करना चाहते हैं? तो एक नजर नीचे डालें-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।