कुदरती खुबसूरती पर मोनालिसा ने स्टाइल किया गुलाबी स्ट्रैप लैस क्रॉप-टॉप और लेदर पैंट, ग्लैमरस लुक के दीवाने हुए फैंस

Monalisa’s latest Crop-Top look: कुदरती खुबसूरती पर मोनालिसा ने स्टाइल किया गुलाबी स्ट्रैप लैस क्रॉप टॉप।
कुदरती खुबसूरती पर मोनालिसा ने स्टाइल किया गुलाबी स्ट्रैप लैस क्रॉप-टॉप और लेदर पैंट, ग्लैमरस लुक के दीवाने हुए फैंस 38396

Monalisa’s latest Crop-Top look: भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी हस्तियों में से एक है मोनालिसा (Monalisa), जो अपने ग्लैमरस लुक के चलते पूरे मनोरंजन उद्योग में विख्यात है। डीवा ने कई सारे टीवी शो और रियलिटी शो में अपनी प्रतिभा का सबूत दिया है, जिसके कारण उनकी लोकप्रियता में काफी वृद्धि दर्ज हुई थी। इसके अलावा उन्होंने कई हिट भोजपुरी फिल्मों के लिए पहचाना जाता है। डीवा ने कई बड़े- बड़े सितारों के साथ पर्दा साझा किया है और उनके साथ अपने आकर्षण का जादू फैंस पर चलाया है। खैर, देवियों और सज्जनों, इस बार मोनालिसा ने अपने सबसे निराले पार्टी लुक को जनता के समक्ष पेश किया है, जिसमें वह गुलाबी क्रॉप- टॉप के साथ लेदर पैंट में लिपटी हुई नजर आ रही है।

मोनालिसा ने क्रॉप टॉप और लेदर पैंट में दिखाया जलवा

मोनालिसा ने हर बार की तरह इस बार भी अपने 56 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए अपने ग्लैमरस अंदाज को जनता के सामने पेश किया है। डीवा इस बार गुलाबी क्रॉप टॉप के साथ लेदर पैंट में संजी हुई नजर आ रही है, जिसमें वह बेहद बोल्ड लग रही है। डीवा ने गुलाबी क्रॉप टॉप के साथ गुलाबी लिपस्टिक की मदद ली है, जो उनके स्टाइल में जान फूंक रहा है। इसके अलावा उन्होंने अपने बदन पर नई खूबसूरती जोड़ने के लिए गले में सुंदर नेकलेस और कानो में बेहतरीन इयरिंग्स को सजाया है। कई सारे कातिलाना पोज के साथ वह लोगो का चैन लूट रही है। अच्छा, तो क्या आप इसकी जांच खुद करना चाहते हैं?

तो एक नजर नीचे डाले-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।