मोनालिसा या सपना चौधरी: ब्लैक और व्हाइट पोल्का डॉट साड़ी में किसने दिखाया अपना खूबसूरत अंदाज?

मोनालिसा और सपना चौधरी पोल्का डॉट साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है।आपकी क्या राय है?
Monalisa or Sapna Chowdhary: Who showed her beautiful style in black and white polka dot saree? 7962

साड़ी एक ऐसा आउटफिट है जो हर रूप में बेहद खूबसूरत और क्लासी दिखता है। साड़ी की बैराइटी बहुत ज्यादा है।ट्रेडिशनल से लेकर फ्यूजन तक ,हम साड़ी को हर तरीके से स्टाइल कर सकते है। ऐसे ही एक साड़ी है पोल्का डॉट साड़ी।पोल्का डॉट ऐसी स्टाइल है जो हम किसी आउटफिट में डाल सकते है।पोल्का डॉट साड़ी बहुत खूबसूरत लगती है।हमारी सेलेब्रिटी से लेकर साधारण लेडी तक,सभी इस साड़ी को बहुत पसंद करते है।पोल्का डॉट में ज्यादातर ब्लैक व्हाइट या रेड ब्लैक कॉम्बिनेशन देखने को मिलती है।अक्सर सेलेब्रिटी साड़ी में नज़र आती ही क्यूंकि ये उनके लुक को ग्रेस देता है।

यहां हम दो एक्ट्रेस की तस्वीर लाए है जिन्होंने इस पोल्का डॉट साड़ी को बखूबी स्टाइल किया।वह है मोनालिसा और सपना चौधरी।

एक तरफ मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री में एक है।भोजपुरी इंडस्ट्री के अलावा उन्होंने हिंदी टीवी इंडस्ट्री में भी कुछ बेहतरीन काम किया है।मोनालिसा सोशल मीडिया के जरिए हमेशा अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती है।उनके फैंस उनके हर लुक को बहुत पसंद करते हैं।यहां मोनालिसा पोल्का डॉट ब्लैक और व्हाइट साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही है। उन्होंने इसे ब्लैक बैकलेस बैलेट का साथ पेयर किया है। मोनालिसा इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही है।देखिए यहां

दूसरी तरफ सपना चौधरी है जो हरियाणा की फेमस डांसर है।वह बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी है। सपना अपने डांस मूव्स से अपने फैंस के होश उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। यहां सपना चौधरी ने व्हाइट और ब्लैक पोल्का डॉट साड़ी को बहुत खूबसूरती से स्टाइल किया है।उन्होंने इसे फ्लोई स्लीव के साथ ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ टीमअप किया है। उन्होंने इसे व्हाइट चोकर के साथ पेयर किया है।सपना चौधरी इस लुक में बहुत खूबसूरत लग रही है।देखिए तस्वीरें

आपको कौन सा लुक बेहद पसंद आया? हमें नीचे कमेंट करे और अधिक जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।