मोनालिसा ने बदन पर सजाया डीप नेक कोर्ड-सेट, यूजर्स की बढ़ी धड़कनें

Monalisa Goes Bold In A Blue Co-Ord Set: भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री मोनालिसा ने अपने हुस्न का जलवा बिखेरा है, जिसके लिए उन्होंने नीले डीप नेक कोर्ड-सेट का विकल्प चुना है।
मोनालिसा ने बदन पर सजाया डीप नेक कोर्ड-सेट, यूजर्स की बढ़ी धड़कनें 47254

Monalisa Goes Bold In A Blue Co-Ord Set: भोजपुरी सनसनी और हसीन अदाकारा मोनालिसा किसी परिचय की मोहताज नहीं है। जैसा कि आप सभी को पता है, कि उन्होंने कई भाषाओं वाले प्रोजेक्ट से दर्शको का मनोरंजन किया है। वहीं उनकी फैशन समझ की भी तारीफ हर कोई करता है और एक बार फिर से उन्होंने अपने अनोखे फैशन से लोगो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। डीवा ने इस बार अपने बदन पर नीले डीप नेक कोर्ड-सेट को सजाया है, जिसे देखकर सभी की धड़कनें तेज हुई है। चलिए मोनालिसा के फैशन के बारे में और अधिक जानकारी हासिल करते हैं।

मोनालिसा का बोल्ड लुक

अभिनेत्री ने 58 लाख से ज्यादा इंस्टाग्राम यूजर्स की निगाहें अपनी ओर आकर्षित की है। जैसा कि उनके द्वारा शेयर किए पोस्ट में, देखा जा सकता है, कि अभिनेत्री के बदन पर नीले रंग की को-ऑर्ड सेट लिपटी हुई है, जिसके वह बला की खूबसूरत लग रही है। अभिनेत्री ने गर्मी को मात देने के लिए इस लुक का विकल्प चुना है, जिसे यूजर्स देखकर बेहद खुश हैं। डीवा के लुक्स को निखारने में रफल्ड, डीप वी-नेकलाइन, बैकलेस और गाँठ-बंधी ब्रैलेट ने मदद की है। इसके अलावा मोनालिसा का जबरदस्त अंदाज भी यूजर्स का दिल चुरा रहा है। वहीं मेकअप को उन्होंने सिंपल रखा है, जिसमें वह बेहद हसीन लग रही है। जबकि गुलाबी लिपस्टिक और बोल्ड अदाओं ने हमें उनका दीवाना बना दिया है। एक नज़र नीचे डाले-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।