मानुषी छिल्लर, सोनम बाजवा और मलाइका अरोड़ा ने सिखाया गाउन को स्टाइल करने का बेहतरीन तरीका

Manushi Chhillar, Sonam Bajwa And Malaika Arora: मानुषी छिल्लर, सोनम बाजवा और मलाइका अरोड़ा मनोरंजन उद्योग की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से तीन हैं। आप उनके द्वारा अपनाए गए गाउन लुक से अपने फ़ैशन के लिए प्रेरणा ले सकते है।
मानुषी छिल्लर, सोनम बाजवा और मलाइका अरोड़ा ने सिखाया गाउन को स्टाइल करने का बेहतरीन तरीका 30163

Manushi Chhillar, Sonam Bajwa And Malaika Arora: भारतीय मनोरंजन उद्योग की खुबसूरत और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से तीन हैं
मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar), सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) जो अक्सर अपने स्टाइल और दिलकश अदाओं से यूजर्स को दीवाना बनाती है। हाल ही में, अभिनेत्रियों ने अपने बदन पर शानदार गाउन को सजाया था, जिसे आप अपने फैशन गोल में शामिल कर सकते है।

फ्लोरल गाउन में मानुषी छिल्लर

पतली स्लिप और आरामदायक लुक वाली फ्लोरल गाउन गर्मी में सबसे शानदार विकल्पों में से एक हैं सकता है। रंगीन लुक और कैरी करने में आसान इसे कई लोगों का पसंदीदा बनाता हैं, जैसे मानुषी छिल्लर कलरफुल प्लंजिंग नेकलाइन फ्लोरल गाउन में अपना ग्लैमरस लुक को प्रदर्शित कर रही हैं। गोल्ड चोकर नेकलेस और मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक में चार चांद लगाया।

हाल्टर गाउन में सोनम बाजवा का दिलकश अवतार

नाइट पार्टी लुक के लिए शाइनी सैटिन गाउन परफेक्ट विकल्प है। अनूठे पैटर्न में लिपटा चमकदार गाउन लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम है। सोनम बाजवा ने भी हल्के गुलाबी रंग के सैटिन बॉडीकॉन गाउन लुक द्वारा सभी की धड़कनें बढ़ाई थी, जिसमें हॉल्टर नेकलाइन ने उनके आकर्षण को बरकरार रखा। इसके अलावा उन्होंने कानों में सुंदर सोने की बालियों के साथ खुले बालों से सभी के दिल पर शिकंजा कसा।

ग्लिटर गाउन में मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा ने चमकदार नीली हॉल्टर नेक चोली और पारदर्शी मल्टी कलर स्कर्ट में सबके दिलों को धड़का दिया हैं। सोने के झुमके और मेसी मेकअप के साथ उन्होंने अपने बोल्ड लुक को प्रदर्शित किया। Surily H के कवर फोटो के लिए, ब्रांड के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए, मलाइका ने अपने लुक में चार चांद लगाया।

खैर, देवियों और सज्जनों, किस अभिनेत्री के गाउन लुक ने चुराया आपका दिल? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।