मलाइका अरोड़ा की हसीन वाइब्स से फैंस के दिलों में मची खलबली

Malaika Arora New look: मलाइका अरोड़ा के नवीनतम लुक पर एक नजर डालिए।
मलाइका अरोड़ा की हसीन वाइब्स से फैंस के दिलों में मची खलबली 18296

Malaika Arora New look: बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड और फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora), जो वर्तमान समय में किसी भी परिचय की‌‌ मोहताज नहीं है। अभिनेत्री ने एक लंबा सफर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में तय किया है और इस लंबे सफर में अभिनेत्री ने कई सारी लोकप्रियता अपने नाम अर्जित की है। गौरतलब हैं, डीवा बेहद खूबसूरत और हसीन है और उनके चाहने वाले उनकी एक दीदार के इंतेज़ार में बैठे रहते हैं। अभिनेत्री जब भी जिम या कहीं अन्य स्थलों पर स्पॉट होती हैं, तो उनके प्रशंसकों की ढ़ेर सारी भीड़ उमड़ जाती है। खैर, देवियों और सज्जनों, अभिनेत्री ने इतने लंबे समय में जिस तरह की लोकप्रियता और शोहरत अपने नाम की हैं, वह वास्तव में उसकी हकदार है। इन सबके अलावा मलाइका सोशल मीडिया हैंडल पर सक्रिय रहना पसंद करती हैं और अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दिलकश और मनमोहक अवतार साझा करती हैं, जिसे उनके चाहने वालों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।डीवा ने हाल ही में, अपने ग्लैमरस लुक का दीदार अपने फैंस को करवाया है।

मलाइका अरोड़ा का नया लुक

इंस्टाग्राम के माध्यम से अभिनेत्री ने फैंस को अपने हसीन लुक का दीदार करवाया। तस्वीरों में, मलाइका ने नीले रंग के थाई-हाइ स्लीट गाउन को स्टाइल किया हैं, जिसमें वह बेहद आकर्षक लग रही है। अभिनेत्री ने इस लुक को और बेहतरीन बनाने के लिए कई सारी एसेसरीज की सहायता ली। अभिनेत्री ने अपने प्यारी खुबसूरती को मिनिमल मेकअप लुक के साथ संवारा और लाखों दिलों की धड़कनें बढ़ाई। एक नजर नीचे डालें-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।