प्रेमी अर्जुन कपूर के बर्थडे पार्टी में ठुमके लगाती दिखीं मलाइका अरोड़ा, डांस मूव्स देखकर फैंस हुए हैरान

Malaika Arora dances at boyfriend Arjun Kapoor's birthday party: अर्जुन कपूर के बर्थडे पार्टी में खूब झूमीं मलाइका अरोड़ा।
प्रेमी अर्जुन कपूर के बर्थडे पार्टी में ठुमके लगाती दिखीं मलाइका अरोड़ा, डांस मूव्स देखकर फैंस हुए हैरान 18784

Malaika Arora dances at boyfriend Arjun Kapoor’s birthday party: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे प्रशंसित और पसंदीदा जोड़ों में से एक जोड़ी हैं मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की जोड़ी, जिसे जनता द्वारा खूब पसंद किया जाता है। आज यानी 26 जून को अर्जुन कपूर अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस अवसर पर उन्होंने एक बर्थडे पार्टी को आयोजित किया था, जो कि बीते रात से शुरू थी। बर्थडे पार्टी में उनके करीबी और इंडस्ट्री के दोस्तों ने हाजरी लगाई और साथ ही उनकी प्रेमिका और बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। गौरतलब हैं, कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं और इस बार ये सितारे फिर से चर्चा में शामिल हो गए है।

अर्जुन कपूर के बर्थडे पार्टी में खूब नाचीं मलाइका अरोड़ा

बीते रात को हुई बर्थडे पार्टी की एक वीडियो काफी तीव्र गति से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिसमें मलाइका अरोड़ा अपने डांस मूव्स का प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। शाहरुख अभिनीत फिल्म ‘दिल से’ का गाना ‘छैंया-छैंया’ पर मलाइका अरोड़ा खूब झूमीं, जिसका वीडियो काफी तीव्र गति से वायरल हो रहा है। वीडियो को इनस्टेंटबॉलीवुड द्वारा शेयर किया गया है। एक नजर नीचे डालें-

अर्जुन कपूर को मिली परिणीति चोपड़ा की जन्मदिन बधाई

परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर ने एक साथ अपना सफर शुरू किया था। दोनों सितारों ने फिल्म इशकजादे से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और अपने शुरुआती दोस्त के जन्मदिन को भला अभिनेत्री कैसे भुल सकती थी। परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक शानदार नोट के साथ अर्जुन कपूर की तस्वीरों को शेयर किया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी एक नजर नीचे डालें-

स्तोत्र: इनस्टेंटबॉलीवुड

मनोरंजन न्यूज़ अभिनेता को उनके जन्मदिन की बधाई देता हैं। आगे की खबरों के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।