जानिए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की दिलचस्प लव स्टोरी

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में जानिए यहां
Know the interesting love story of Malaika Arora and Arjun Kapoor 3449

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चित कपल्स है, जो आए दिन किसी न किसी वजह से हेडलाइंस में छाए रहते हैं। मलाइका पहले से शादीशुदा हैं और एक बेटे की मां भी हैं। वहीं दूसरी तरफ वे सलमान खान के घर का हिस्सा थीं इसके अलावा अर्जुन और मलाइका की उम्र में भी काफी फासला था ।लेकिन दोनो के प्यार ने इन सभी फसलों को मिटा दिया।ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं मलाइका अर्जुन की दिलचस्प प्रेम कहानी ।

मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ते में आने से पहले अर्जुन कपूर सलमान खान की बहन अर्पिता खान के साथ रिलेशनशिप में थे। इस दौरान उनका सलमान खान के घर भी आना जाना था।अर्जुन और अर्पिता के ब्रेकअप के बाद भी अर्जुन का सलमान के घर आना जाना लगा रहा। वो अपने एक्टिंग डेब्यू को लेकर सलमान खान से सलाह लिया करते थे। इसी दौरान अर्जुन और मलाइका की बॉन्डिंग बढ़ने लगी। रिपोर्ट की माने तो अर्जुन मलाइका के गर्ल गैंग के साथ वेकेशन पर भी जाते थे। जिसके बाद दोनो करीब आ गए।

अरबाज खान के साथ मलाइका का रिश्ता भी ठीक नहीं चल रहा था। जिसके कारण था कि मलाइका उनका घर छोड़ कर अपने बेटे के साथ एक अलग फ्लैट में रहने लगी थीं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन अक्सर मलाइका से मिलने उनके फ्लैट पर देर रात जाते थे।जब मीडिया में दोनों के रिश्ते की खबर आई तब हर तरफ से दोनों को ट्रोल किया गया। अर्जुन मलाइका से 12 साल छोटे है लेकिन हजारों ट्रोल के बाद भी दोनो का प्यार अटूट रहा।

अपने शो मूविंग विथ मलाइका में मलाइका ने कहा कि उन्हे पहले ट्रॉलिंग से फर्क पड़ता था लेकिन अब। उन्हे कोई फर्क नही पड़ता है। देखिए दोनो की प्यारी तस्वीर जहां दोनो प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।