जानिए टाइगर श्रॉफ की 3 बेस्ट मूवीज

टाइगर श्रॉफ की 3 बेस्ट मूवीज के बारे में जानिए यहां
Know 3 best movies of Tiger Shroff 2841

टाइगर श्रॉफ बॉलिवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता हैं।टाइगर श्रॉफ बॉलिवुड इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। उन्हे किसी परिचय की आवश्यकता नही है। वह एक बेहतरीन अभिनेता और मार्सल आर्ट के दिग्गज है।उन्होंने हमेशा अभिनय और डांस से अपने फैंस को इंप्रेस किया है। लोग उनके डांस के दीवाने हैं।

टाइगर ने अपने अभिनय की शुरुआत फिल्म हीरोपंती से की जहां उन्हे खूब पसंद किया गया। इसके अलावा उन्होंने बाघी के फ्रेंचाइज, वॉर, फ्लाइंग जट, मुन्ना माइकल,,स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में अपने प्रतिभा से फैंस को प्रभावित किया।

आज हम टाइगर श्रॉफ की 3 बेस्ट फिल्मों की लिस्ट लेकर आए है जो आपको जरूर देखने चाहिए।देखिए

1. हीरोपंती

टाइगर श्रॉफ ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू 2014 में रिलीज़ हुई हीरोपंती के साथ किया, उनके साथ इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने भी डेब्यू किया था। उन्होंने अपने डांस और एक्शन के साथ दर्शकों को चौंका दिया। इस फिल्म में टाइगर का एक डायलॉग सबको आती और मेरी जाती नहीं, दर्शकों के बीच हिट रहा। टाइगर को इस फिल्म में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कई अवॉर्ड भी मिले।

2. बाघी

टाइगर बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने के बाद दो वर्षों के बाद, फिल्म बाघी में नज़र आये। फिल्म में श्रद्धा कपूर और सुधीर बाबू भी थे। फिल्म मार्शल आर्ट्स पर आधारित एक एक्शन-थ्रिलर थी। टाइगर, तायक्वोंडो में एक ‘ब्लैक बेल्ट’ होने के नाते, फिल्म में अपनी पूरी फॉर्म में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही और इसकी सफलता ने इसे एक फ्रैंचाइज़ी में बदल दिया।

3. वॉर

साल 2019 में टाइगर श्रॉफ वॉर में ऋतिक रोशन के साथ नज़र आये थी। फिल्म साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। टाइगर, सीक्रेट एजेंट खालिद की भूमिका में थे और इस किरदार में अपने अभिनय कौशल के लिए दर्शकों से बहुत प्रशंसा प्राप्त की। फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है और अपनी रिलीज़ के पहले हफ्ते में 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया । टाइगर और रितिक के बीच हुए फाइट और डांस ने दर्शकों को चकित कर दिया था।

अधिक जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।