कार्तिक आर्यन ने अमेरिका में मनाया होली, मां के हाथों की गुझिया को किया याद

Know more about Kartik Aryan: कार्तिक आर्यन ने साझा की होली की अद्भुत तस्वीरें।
Kartik Aryan celebrated Holi in America, remembered the gujiya made by his mother 4942

Know more about Kartik Aryan: हिंदी फिल्म जगत के शहजादा उर्फ कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को वर्तमान समय में किसी भी परिचय की‌‌ कोई आवश्यकता नहीं है। अभिनेता ने अपने अद्भुत अभिनय द्वारा दर्शकों को खूब मनोरंजित किया है और दर्शक भी उन्हें पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे प्रशंसित और पसंदीदा कलाकारो में से एक हैं। अभिनेता ने हिंदी फिल्म जगत में काफी लंबा सफर तय किया है और इस मुकाम को हासिल किया है। गौरतलब हैं, कि अभिनेता वर्तमान समय में अमेरिका में हैं और वहां अपने प्रशंसकों के साथ होली मना रहे हैं।

आपको बता दें,‌ अभिनेता ने अपने अद्भुत होली पलों को शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लिया। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ” होली और आपके प्यार के रंग में सराबोर….
अमेरिका (इमोजी जोड़कर) की ओर से आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं, अपने परिवार और दोस्तों के साथ घर वापस आने पर होली की मस्ती को याद कर रहा हूं और निश्चित रूप से, मम्मी के हाथ की गुझिया।” एक नजर नीचे डालें-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।