49 की उम्र कहर ढा रही है Karishma Kapoor, अनारकली से किया फैंस को प्रभावित

Know more about the Karishma Kapoor: करिश्मा कपूर ने अनारकली लुक द्वारा ग्लैमर बिखेरा है।
49 की उम्र कहर ढा रही है Karishma Kapoor, अनारकली से किया फैंस को प्रभावित 30848

Know more about the Karishma Kapoor: करिश्मा कपूर हिंदी सिनेमा की मशहूर और ग्लैमरस अभिनेत्रीयों में से एक हैं, जो अपने सफलता के लिए जानी जाती है। वह एक अद्भुत और प्रतिभाशाली स्टार हैं और अपनी फिल्मों में अपनी अद्भुत भूमिकाओं के लिए पहचानी जाती हैं। गौरतलब हैं, कि अभिनेत्री सोशल मीडिया हैंडल पर सक्रिय रहना पसंद करती हैं और उनके सोशल मीडिया हैंडल पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। वह अक्सर अपने स्टाइल और ग्लैमर को शेयर करने के लिए अपने 80 लाख फोलोअर्स वाले इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लेती है और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही करने का फैसला किया है।

अनारकली में करिश्मा का करिश्मा

49 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्यारी तस्वीरों के सेट को साझा किया हैं, जिसमें वह कढ़ाई दार अनारकली में लिपटी हुई नजर आ रही है। अभिनेत्री पर यह लुक बेहद कमाल का लग रहा है। डीवा ने इस लुक में जान फूंकने के लिए कानों में सुंदर-सुंदर बालियों और अंगुठियों का सहारा लिया है। इसके अलावा उन्होंने अपने बैकलेस ड्रेस को भी प्रदर्शित किया हैं, जिसमें उनका ग्लैमर साफ झलक रहा है। नशीली आंखों के साथ उन्होंने अपने बालों को सरलता से सजाया हैं, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। अच्छा, तो क्या आप इसकी जांच स्वयं करना चाहते है?

तो एक नजर नीचे डालें-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।