जान्हवी कपूर और कियारा आडवाणी नियोन फ्लोरल साड़ी में दिखीं स्टनिंग

जान्हवी कपूर और कियारा आडवाणी नियोन फ्लोरल साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही है।देखिए तस्वीरें
Janhvi Kapoor and Kiara Advani looked stunning in neon floral sarees 6908

साड़ी हमेशा हर लड़की की पहली पसंद होती है। चाहे वह साड़ी ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न टच के साथ। अभिनेत्रियों को भी अक्सर साड़ी में अपनी खूबसूरती को दिखाते देखा गया है।ऐसे ही आज देखिए या यहां जान्हवी कपूर और कियारा आडवाणी का नियोन फ्लोरल साड़ी में खुबसूरत तस्वीर।

जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर बॉलीवुड की खूबसूरत और बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को खूब मनोरंजित किया है और दर्शकों ने भी उन्हें खूब पसंद किया है। वह दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी हैं और उनकी मां के सभी बेहतरीन गुण उनमें पहले से ही मौजूद हैं। वह इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक हैं।जान्हवी अपने सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव है।उनका ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक उनके इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर खूब देखने को मिलते है।

जान्हवी जो भी अपने सोशल मीडिया पर अपलोड करती है उन्हे उनके फैंस बहुत पसन्द करते है।उनके फैंस अपने कॉमेंट से उनपर अपने प्यार की बरसात करते है। जान्हवी को अक्सर साड़ी में देखा गया है जिसमे वह बेहद खूबसूरत लगती हैं।यहां हम जान्हवी को नियोन फ्लोरल एंबोइडरी साड़ी में देख सकते है। साड़ी में एंबोइडेरी की हुई है। साड़ी के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा और झुमकों के साथ लुक को पूरा किया।जहां वह बहुत खूबसूरत लग रही है।देखिए यहां

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी हिंदी मनोरंजन उद्योग की सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्रीयों में से एक हैं। कियारा ने हाल ही में, लोकप्रिय अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी की। कियारा का अभिनय और फैशन हमेशा टॉप पर होता है।कियारा की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है।उनके फैंस उनके हर रूप से प्यार करते है। चाहे वह इंडियन ट्रेडिशनल लुक हो या वेस्टर्न आउटफिट,कियारा के फैंस उनके हर लुक के दीवाने है। वह कई लड़कियों के लिए फैशन इंस्पिरेशन है।

कियारा अक्सर अपने आउटफिट की खूबसूरत तस्वीर इंस्ट्राग्राम पर अपलोड करती है जिन्हे उनके फैंस बहुत पसन्द करते रहते हैं।आज हम यहां कियारा को नियोन फ्लोरल साड़ी में देख रहे है जहां वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। साड़ी के बॉर्डर पर एंबोइडरी की हुई हैं। इस लुक के साथ कियारा ने बालों को बन बनाया है।इस लुक में कियारा बहुत खूबसूरत लग रही थी।देखिए यहां

आपको किसका लुक ज्यादा पसंद आया? हमे नीचे कॉमेंट करे और अधिक जानकारी के लिए हमे फॉलो करे।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।