ऋतिक रोशन ने अपने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, मुंबई मेट्रो में किया सफर

Hrithik Roshan surprise his fans: ऋतिक रोशन ने अपने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज।
ऋतिक रोशन ने अपने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, मुंबई मेट्रो में किया सफर 32516

Hrithik Roshan surprise his fans: बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपने शानदार अभिनय क्षमता के लिए जाने जाते है। इसके अलावा उनके चाहने वालो कि संख्या अनगिनत है। जैसा कि आप सभी को पता है, फ़िल्मों में अपने दमदार अभिनय द्वारा सभी को लुभाने वाले ऋतिक जनता के बीच काफ़ी प्रसिद्ध है। अभिनेता एक सच्चे सोशल मीडिया प्रेमी है और उन्हें सोशल मीडिया हैंडल पर एक्टिव रहना पसंद है। अभिनेता के इंस्टाग्राम हैंडल पर 46 मिलियन से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स है, जो उन्हें खूब प्यार करते है। हैंडसम हंक ने आज मुंबई में अपने चाहनेवालों को एक बड़ा सरप्राइज दिया है।

मुंबई मेट्रो में ऋतिक रोशन ने किया सफ़र

13 अक्टूबर को अभिनेता ने मुंबई मेट्रो की ओर रुख़ किया और अपने चाहनेवालों को बड़ा सरप्राइज देने का फ़ैसला किया। अभिनेता को जनता ने जैसे ही देखा, वे सभी उनकी ओर इकट्ठे हो गए। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लेते हुए, इस जानकारी को सार्वजानिक किया है। अभिनेता द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में देखा जा सकता है, की अभिनेता ने ब्लैक टी-शर्ट के साथ डेनिम जीन्स को स्टाइल किया है। इसके अलावा उन्होंने ने टोपी और काले चस्मे से अपने फैशन में जान फूका है। अच्छा तो क्या आप इसकी जाँच स्वंय करना चाहते है?

तो एक नज़र नीचे डाले –

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए बने रहे मनोरंजन न्यूज़ के साथ ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।