विद्या बालन से लेकर कृति सनोन तक: देखिए अभिनेत्री और उनके पैठनी लुक

अभिनेत्रियों के पैठणी लुक पर एक नजर डालिए
From Vidya Balan to Kriti Sanon: See the actresses and their Paithani looks 3557

साड़ी के बिना किसी भी महिला का वॉर्डरोब पूरा नहीं हो सकता। चाहे वह नॉर्मल हाउस वाइफ्स हो या वर्किंग लेडी , या कोई एक्ट्रेस तभी तो बॉलीवुड एक्ट्रेस सभी साड़ी की दीवानी होती है। विद्या बालन, माधुरी दिक्षित, श्रद्धा कपूर, कृति सनोन जैसी कई एक्ट्रेस ख़ास मौके पर साड़ी पहनना पसंद करती हैं। हर प्रांत की साड़ियों की अपनी अलग ख़ासियत होती है इसलिए साड़ी की शौकीन महिलाएं अपने वॉर्डरोब में हर प्रांत की स्पेशल साड़ियां रखना पसंद करती हैं. आप भी ऐसा कर सकती हैं। आज हम महाराष्ट्र की पैठणी साड़ी की बात कर रहे हैं।

ये साड़ी महाराष्ट्र में बहुत पॉप्युलर है।आंचल पर रंग-बिरंगे धागों से बने मोर, हाथी, तोता, चिड़िया, कमल, पेड़ के पारंपरिक डिज़ाइन्स इस साड़ी की ख़ासियत हैं. यलो, पर्पल, ग्रीन कलर की पैठणी साड़ी बहुत पसंद की जाती है।हमारी बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी पैठणी साड़ी को पहनना बहुत पसंद करती है।देखिए यहां

विद्या बालन

विद्या बालन अपनी साड़ी के बेस्ट कलेक्शन के लिए जानी जाती है। ऐसे में उनका पैठनी साड़ी के लिए प्यार तो आम बात है। यहां हम विद्या बालन को ऑरेंज पैठणी ने देख सकते हैं।इस साड़ी में अभिनेत्री बहुत खूबसूरत लग रही है।

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित का फैशन और कपड़ो का कलेक्शन लाजवाब है। माधुरी को साड़ी का बहुत शौक है। यहां हम उन्हे पर्पल कलर के पैठणी साड़ी में देख सकते हैं जहां वह पूरी मराठी बायको दिख रही है।

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर का फैशन गेम हमेशा टॉप पर होता है। वह हमेशा अपने लुक से फैंस का दिल जीतती आई है। आज हम उन्हे पर्पल पैठणी साड़ी में देख रहे हैं जहां वह बहुत खूबसूरत लग रही है

कृति सनोन

कृति सनोन का अक्सर डिजाइनर साड़ियों में देखा गया है जहां वह अपने अंदाज से फैंस का दिल जीतती है। आज हम उनका ट्रेडिशनल पैठणी साड़ी लुक लेकर आए है जहां उन्होंने रानी की तरह इस लुक को कैरी किया।

अधिक जानकारी के लिए हमे फॉलो कीजिए।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।