एकता कपूर से साक्षी तंवर तक: जाने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बिन ब्याही मां के बारे में

Ekta Kapoor To Sakshi Tanwar: जाने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बिन ब्याही मां के बारे में
एकता कपूर से साक्षी तंवर तक: जाने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बिन ब्याही मां के बारे में 464

Ekta Kapoor To Sakshi Tanwar: भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री दुनिया भर में अपनी शानदार प्रतिभाओं के लिए जाना जाता है। जहां एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कुछ खूबसूरत अभिनेत्रियां अपने पसंदीदा जीवनसाथी के साथ अपने आगे की जिंदगी का आनंद ले रही और कुछ ही समय में उन्हें माता-पिता का सौभाग्य भी प्राप्त हो रहा हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ अभिनेत्रीयां बिन ब्याही मां बनकर अपने बच्चों का ध्यान अकेले रख रही है। तो चलिए जानते हैं, हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सिंगल मां के बारे में।

एकता कपूर: टेलीविजन क्वीन और लोकप्रिय निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) को वर्तमान समय में किसी भी परिचय की कोई आवश्यकता नहीं है। डीवा ने अभी तक शादी नहीं किया किंतु, उनका एक बेटा हैं, जिसका नाम रवि है। डीवा ने सरोगेसी के माध्यम से वर्ष 2019 में अपने बेटे रवि का स्वागत किया था।

सुष्मिता सेन: हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे प्रशंसित और पसंदीदा अभिनेत्रियों और प्रदर्शन करने वाली कलाकारों में से एक हैं सुष्मिता सेन (Sushmitha Sen)। जिन्होंने मात्र 24 वर्ष की आयु में अपनी पहली बेटी अलीषा और बाद में दुसरी रेनी सेन को गोद लिया था। अभिनेत्री अकेले ही अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही है।

साक्षी तंवर: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हसीन अभिनेत्री साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar) ने वर्ष 2018 में एक 9 महीने की बच्ची को गोद लेने का फैसला किया था। 50 वर्षीय अभिनेत्री ने अभी तक शादी नहीं किया है और वह अकेले ही अपनी बेटी दित्या की परवरिश कर रही है।

खैर, देवियों और सज्जनों इन अभिनेत्रियों के इस सराहनीय कार्य पर आपकी क्या राय है? हमें अपने विचार नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए बने रहें हमारे साथ।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।