अनुष्का शर्मा से लेकर परिणीती चोपड़ा तक: बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियां, पानी की तरह बहाया गया पैसा

बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों के बारे में जानिए।
अनुष्का शर्मा से लेकर परिणीती चोपड़ा तक: बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियां, पानी की तरह बहाया गया पैसा 48895

बॉलीवुड में शादियों का खर्च कभी-कभी इतना अधिक होता है कि यह सामान्य व्यक्ति की समझ से परे लगता है। इन शादियों में कुछ शानदार तालमेल और अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल होती हैं, जो देखने वालों को हैरान कर देती हैं। तो चलिए जानते हैं, बॉलीवुड की अबतक की सबसे महंगी शादियां।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। रिपोर्टों की माने, तो इटली में हुए इस शादी में सितारों ने करीब 100 करोड़ रुपए खर्च किया था।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

साल 2018 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली के लेक कोमो के विला डेल बलबियानेलो में शादी रचाई थी। आपको बता दें, विला डेल बलबियानेलो में एक रात का खर्चा करीब 25 लाख रूपये है। इस 5 दिन की शादी कि ख़ासीयत यह थी, कि इसमें चप्पल से लेकर हैंकी तक मन-मुताबिक कस्टमाइज था।

सैफ अली खान और करीना कपूर

अमृता सिंह से तलाक के बाद सैफ अली खान को करीना कपूर में अपना प्यार दिखा, जिसके बाद दोनों ने शादी रचाई। इस शादी में करीब 15 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।

सोनम कपूर और आंनद आहूजा

साल 2020 में सोनम कपूर और आंनद आहूजा शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के लिए सोनम ने 80-90 लाख का लहंगा और करीब 80 लाख रुपए का अंगूठी चुना था। जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि इनकी शादी में कितने पैसे पानी की तरह बहाए गए थे।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन कहीं जाने वाली शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा को अपना जीवनसाथी चुना। इस शादी में शिल्पा ने 50 लाख रुपए का लहंगा और करीब 3 करोड़ रुपए का अंगूठी पहना था, जिसके कारण इनकी शादी भी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी साल 2018 में हुई थी। शादी के लिए सितारों ने जोधपुर के उमेद भवन को चुना था, जिसमें एक रात का खर्चा करीब 64 लाख का था। यह शादी 5 दिन तक चली थी, जिसका कुल खर्चा 3.2 करोड़ था।

सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। 24 सितंबर को उदयपुर के द लीला पैलेस में हुए इस शादी का खर्च करीब 2 करोड़ रुपए बताया जाता है।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।