पलक तिवारी की इस अदा पर मर मिटे फैंस, देखें तस्वीरें

Know more about Palak Tiwari: पलक तिवारी की नवीनतम समाचार प्राप्त करें।
Fans die for this style of Palak Tiwari, see photos 17158

Know more about Palak Tiwari: भारतीय मनोरंजन उद्योग की सबसे खूबसूरत और प्रशंसित हस्तियों में से एक हैं श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari), जो अपने प्रतिभा के चलते एंटरटेनमेंट जगत में काफी मशहूर है और उनकी लाडली बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) को भी उन्हें की तरह कई प्रतिभाओं की तरह सराहा गया है। पलक ने बेहद कम उम्र में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना सफर शुरू किया और दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में अपार सफलताएं प्राप्त की। डीवा को सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘किसी का भाई किसी जान’ में भी देखा गया था, जहां उन्होंने दर्शकों को मनोरंजन का खूब स्वाद चखाया। इन सबके अलावा अभिनेत्री सोशल मीडिया हैंडल पर सक्रिय रहना पसंद करती हैं और अक्सर अपने दिलकश अदाओं को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करती हैं, जिसपर उनके चाहने वालो द्वारा भर-भर कर प्यार लुटाया जाता है।

हाल ही में, अभिनेत्री ने मालदीव के सफर को तय किया, जहां वह लगातार अपनी दिलकश तस्वीरों को साझा कर रही है। डीवा ने दरीया किनारे बेहद बोल्ड पोज दिए और उन्हें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया। तस्वीरों में, डीवा ने पीले रंग के ब्रालेट टॉप और सफ़ेद पैंट को स्टाइल किया है। साथ ही अभिनेत्री ने कई सारी एसेसरीज को भी अपने हाथों में सजाया है। पलक का सिंपल लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है और यह तस्वीर हमें भी उनकी ओर आकर्षित कर रही है। एक नजर नीचे डालें-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।