गीजा के ग्रेट पिरामिड के साथ दबंग गर्ल उर्फ सोनाक्षी सिन्हा ने दिया पोज, देखें तस्वीरें

Sonakshi Sinha poses with Great Pyramid of Giza: गीजा के ग्रेट पिरामिड के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने दिया पोज।
गीजा के ग्रेट पिरामिड के साथ दबंग गर्ल उर्फ सोनाक्षी सिन्हा ने दिया पोज, देखें तस्वीरें 39268

Sonakshi Sinha poses with Great Pyramid of Giza: दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इन दिनों अपनी छुट्टियों के लिए मिस्र गई हुई है, जहां से उनकी कई तस्वीरों ने सभी को उनकी ओर आकर्षित करने पर मजबुर किया है। बॉलीवुड के भाईजान उर्फ सलमान खान की फिल्म दबंग से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री ने अपने यात्रा पलो को शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लिया है। डीवा के इंस्टाग्राम हैंडल पर करीब पौने तीन करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स की सेना मौजूद है, जो उन्हें खूब पसंद करते हैं।

गीजा के ग्रेट पिरामिड के साथ सोनाक्षी का पोज

सोनाक्षी द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में, देखा जा सकता है, कि वह हरे रंग के जंपसूट में सजी हुई है, जिसके ऊपर उन्होंने काले कोट की परत चढ़ाई है। मिस्र के रेगिस्तानी इलाकों की खूबसूरती के साथ डीवा ने कई सारे पोज दिए है, जिसमें वह सात अजूबों में से एक गीजा के ग्रेट पिरामिड के साथ भी पोज देती हुई नजर आ रही है। रेगिस्तान का जहाज कहे जाने वाले उंटों के साथ भी अभिनेत्री ने कई सारी तस्वीरें खींचवाई है, जिसकी खास झलक उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर देखने को मिलती है। आंखो पर काला चश्मा और चेहरे पर लाइट मेकअप के साथ उन्होंने अपने फैशन को कई दिशा देने की कोशिश की है, जिसे यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। अच्छा, तो क्या आप इसकी जांच खुद करना चाहते हैं?

तो एक नजर नीचे डाले-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।