बिपाशा बसु और पूजा हेगड़े ने सलवार सूट लुक में लुटा फैंस का चैन, सादगी पर फिदा हुए फैंस

Gorgeous Salwar Suits Look's of Bipasha Basu And Pooja Hedge: बिपाशा बसु और पूजा हेगड़े ने जनता को अपने शानदार सलवार सूट लुक्स से प्रभावित किया है।
बिपाशा बसु और पूजा हेगड़े ने सलवार सूट लुक में लुटा फैंस का चैन, सादगी पर फिदा हुए फैंस 31700

Gorgeous Salwar Suits Look’s of Bipasha Basu And Pooja Hedge: सलवार सूट हर भारतीय लड़की की पहली पसंद है। इस खुबसूरत आउटफिट के बदौलत हर लड़की राजकुमारी का अवतार धारण कर सकती है। हमारे मनोरंजन उद्योग की खुबसूरत राजकुमारियां बिपाशा बसु और पूजा हेगड़े ने सभी को अपने सलवार सूट लुक्स से प्रभावित किया है। आप इन अभिनेत्रियों द्वारा अपनाएं गए स्टाइल को चुरा कर सभी का दिल जीत सकते है। इसलिए एक नजर नीचे डालें-

बिपाशा बसु का मॉडर्न सलवार सूट

खूबसूरत बिपाशा बसु इस आधुनिक सलवार सूट स्टाइल में रॉक करना बखूबी जानती है। अभिनेत्री ने अनामिका खन्ना की अलमारियों से एक शानदार डिजाइन वाले श्रग के साथ इस खूबसूरत हल्के हरे रंग के अनारकली कुर्ते को अपने बदन पर सजाया है। इस लुक में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत और हसीन लग रही है। इसके अलावा उन्होंने इस लुक में चार चांद लगाने के लिए सोने की बालियां और अंगूठियों का इस्तेमाल किया है। डीवा ने कॉम्प्लीमेंटिंग मेकअप और हाई हील्स के साथ अपने लुक को पुरा किया है।

पूजा हेगड़े का पारंपरिक सलवार सूट

‘किसी का भाई किसी की जान’ की अभिनेत्री पूजा पर्दे पर धूम मचाना जानती है और वह स्टाइल के मामले में भी किसी से कम नहीं है। पारंपरिक गुजराती प्रिंट और मिरर वर्क वाले आइवरी शॉर्ट कुर्ते को अपने बदन पर सजाते हुए, अभिनेत्री ने सभी का चैन लुटा है। डीवा ने इस हल्के, आरामदायक और क्लासी लुक को मैचिंग शरारा पायजामा के साथ सजाया है। घेरा झुमका और न्यूनतम मेकअप के साथ, पूजा ने अपनी स्टाइल में चार चांद लगा दिए है।

आपको किसका सलवार सूट स्टाइल सबसे ज्यादा पसंद आया? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।