41 की हुई भोजपुरी क्वीन मोनालिसा, पति संग सेलिब्रेट किया बर्थ डे

Happy Birthday Monalisa: मोनालिसा आज अपना 41 वा जन्मदिन माना रही है।
41 की हुई भोजपुरी क्वीन मोनालिसा, पति संग सेलिब्रेट किया बर्थ डे 36534

Happy Birthday Monalisa: भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी हस्तियों में से एक है मोनालिसा (Monalisa), जो आज अपना 41 वा जन्मदिन मना रही है। गौरतलब है, कि डीवा बेहद आकर्षक और स्टाइलिश अदाकराओ में से एक है, जिनकी फैन फॉलोइंग बेहद तगड़ी है। डीवा जब भी अपने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर करती है, तो वह जल्दी ही वायरल हो जाता है। अब डीवा ने अपने जन्मदिन की खास झलक को सबके सामने शेयर किया है, जिसपर उनके फैंस ने खूब स्नेह बरसाया है और जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

41 की हुई मोनालिसा

मोनालिसा ने अपने 55 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए अपने बर्थडे सेलब्रेशन की खास झलक को शेयर किया है। डीवा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में, वह अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ नजर आ रही है। जन्मदिन की पार्टी में, उन्होंने अपने बदन पर गुलाबी शॉर्ट मिनी ड्रेस को सजाया था, जिसमें उनका आकर्षण साफ झलक रहा था। इसके अलावा अभिनेत्री के पति ने अपने लुक के सिम्पल शर्ट के साथ पैंट को शामिल किया था। डीवा को उनके फैंस की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। अच्छा, तो क्या आप इसकी जांच खुद करना चाहते हैं?

तो एक नजर नीचे डाले-

मनोरंजन न्यूज की ओर से मोनालिसा को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं! अधिक अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।