वेलेंटाइन डे के रंग में रंगी भोजपुरी क्वीन मोनालिसा, देखें सबूत

Know more about Monalisa: मोनालिसा के नवीनतम अपडेट प्राप्त करें।
वेलेंटाइन डे के रंग में रंगी भोजपुरी क्वीन मोनालिसा, देखें सबूत 1668

Know more about Monalisa: हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और भोजपुरी फिल्म जगत की सबसे हसीन और दिलकश अप्सराओं जैसी खुबसूरती वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं मोनालिसा (Monalisa)। अभिनेत्री ने अपने अद्भुत अभिनय द्वारा दर्शकों को मनोरंजीत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और दर्शक भी उन्हें पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। डीवा ने अपने करियर की शुरुआत दौर से ही दर्शकों को मनोरंजीत करने में अपार सफलता प्राप्त की थी और आज वह बेहद लोकप्रिय सितारों की सुची में शामिल हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया हैंडल पर काफी सक्रिय रहती है और उनके सोशल मीडिया हैंडल पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कोई न कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं, जिसपर उनके फैंस द्वारा खूब स्नेह बरसाया जाता है।

खैर, देवियों और सज्जनों, मोनालिसा के जीवन में नवीनतम में क्या देखने को मिल रहा है? जैसा कि आपको पता हैं, आशिकों के माह ने अपनी उपस्थिति हम सभी के बीच दर्ज करवाई है। मोनालिसा भी वेलेंटाइन के इस रंग में रंगी हुई नजर आ रही है। दरअसल डीवा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति विक्रांत सिंह के साथ एक शानदार तस्वीर साझा किया है। तस्वीर में जोड़ी बेहद शानदार लग रही है। डीवा ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “वेलेंटाइन्स डे की खुशी।” डीवा‌ के इस अद्भुत तस्वीर पर उनके प्रशंसकों ने खूब स्नेह बरसाया है।अच्छा, क्या आप भी इस तस्वीर की जांच स्वयं करना चाहते हैं? तो एक नजर नीचे डालें-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे मनोरंजन न्यूज़ के साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।