आम्रपाली दुबे दुबई में दिनेश लाल यादव के साथ छुट्टियां मनाती आई नजर, शेयर की तस्वीरें

आम्रपाली दुबे की दुबई डायरीज की तस्वीरें देखिए यहां
Amrapali Dubey was seen holidaying with Dinesh Lal Yadav in Dubai, shared photos 7233

आम्रपाली दुबे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे प्यारी और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं।आम्रपाली ने अपने अद्भुत अभिनय द्वारा दर्शकों को मनोरंजीत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और दर्शक भी उन्हें पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। वह भोजपुरी फिल्म जगत की सबसे प्रशंसित हस्तियों में शुमार है।

अभिनेत्री सोशल मीडिया हैंडल पर काफी एक्टिव रहती है और उनके सोशल मीडिया हैंडल पर फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कोई न कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं, जिसपर उनके फैंस द्वारा खूब स्नेह बरसाया जाता है। ऐसे में आम्रपाली यूएई में छुट्टियां मना रही है। उन्होंने अपने छुट्टियां की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जहां वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाती नजर आई।
देखिए यहां

इस तस्वीर में आम्रपाली के साथ उनकी मां ऊषा दुबे और दिनेश लाल यादव के साथ देखा जा सकता है। आम्रपाली ने शॉर्ट ड्रेस पहनी है जिसमे वह बहुत खूबसूरत लग रही है।उन्होंने बुर्ज खलीफा के सामने ये तस्वीर ली।

अधिक जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।