आम्रपाली दुबे ने ससुरजी से मांगी माफी, जाने क्या है माजरा

Aamrapali Dubey's Latest Update: आम्रपाली दुबे की नवीनतम समाचार पढ़िए।
आम्रपाली दुबे ने ससुरजी से मांगी माफी, जाने क्या है माजरा 31021

Aamrapali Dubey’s Latest Update: वर्ष 2008 में सात फेरे: सलोनी का सफर से अपने करियर की नींव रखने वाली आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) ने मनोरंजन उद्योग में एक ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया है। कई हिंदी धारावाहिकों में जादू चलाने के बाद अभिनेत्री ने भोजपुरी फिल्म जगत के प्रसिद्ध अभिनेता निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव के साथ साल 2014 में भोजपुरी फिल्म में कदम रखा। अभिनेत्री की पहली भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी थी, जिसमें उनके साथ नेता और अभिनेता दिनेश लाल यादव ने पर्दा साझा किया था। इसके अलावा उन्होंने निरहुआ के साथ कई सफल फिल्में की, जिसमें निरहुआ हिंदुस्तानी 2 (2017), बॉर्डर (2018), निरहुआ हिंदुस्तानी 3 (2018), निरहुआ चलल लंदन (2019) और शेर सिंह (2019) जैसी कई सफल फिल्में शामिल है। इन सभी सफल फिल्मों के चलते आम्रपाली भोजपुरी फिल्म जगत की सबसे ज्यादा फ़ीस लेने वाली अभिनेत्रियों की सुची में शामिल हो गई। खैर, देवियों और सज्जनों, इन दिनों अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसकी खास झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया हैं।

आम्रपाली दुबे ने ससुरजी से मांगी माफी

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भोजपुरी अभिनेता अमित शुक्ला के साथ शेयर किया हैं, जिसमें आम्रपाली ने भोजपुरी सॉन्ग ‘जीरा जवाईन अईचछत बानी’ पर रील बनाया है। वीडियो को देखकर अनुमान लगाया जा सकता हैं, कि अभिनेता उनकी आगामी परियोजना में उनके ससुर के किरदार में नजर आएंगे, जिसके चलते उन्होंने इस रील वीडियो को बनाया है। इसके अलावा उन्होंने इस बारे में अपने पोस्ट के कैप्शन में भी बात की है। अच्छा, तो क्या आप इसकी जांच स्वयं करना चाहते हैं? तो

एक नजर नीचे डालें-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।