Akshara Singh to Monalisa: इन लहंगे लुक्स द्वारा भोजपुरी अदाकाराओं की तरह दिखें ग्लैमरस

Akshara Singh to Monalisa: भोजपुरी अभिनेत्रियों के चुराएं Lehenga Looks और दिखें ग्लैमरस।
Akshara Singh to Monalisa: इन लहंगे लुक्स द्वारा भोजपुरी अदाकाराओं की तरह दिखें ग्लैमरस 29924

Akshara Singh to Monalisa: शादी और त्योहारों का मौसम आ गया है और आप सभी को अपने आकर्षण के जादू को बरकरार रखने के लिए भोजपुरी अभिनेत्रियों की मदद लेनी चाहिए। गौरतलब हैं, कि भोजपुरी फिल्म जगत की सबसे खूबसूरत महिलाओं में अक्षरा सिंह (Akshra Singh), रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) और मोनालिसा (Monalisa) शामिल हैं, जो अपने शानदार लुक्स द्वारा जनता के दिलों पर राज कर रही है। हमारे पास इन अभिनेत्रियों के शानदार लहंगे लुक्स मौजूद हैं, जो आपको सबसे खूबसूरत महिलाओं के रूप में उभरने में मदद करेंगे।

अक्षरा सिंह का कढ़ाईदार लहंगा लुक

अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है और अब वह अपने फैशन विकल्पों द्वारा भी सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने बदन पर कढ़ाईदार लाल लहंगे को स्टाइल किया था, जो‌ उनके हुस्न के जादू को बरकरार रखने में सक्षम था। अभिनेत्री ने अपने फैशन में स्लीवलेस ब्लाउज को शामिल किया हैं, जिसमें शानदार डिजाइन किया गया है। इसके अलावा उन्होंने अपने स्टाइल में दुपट्टा और कई सारे शानदार एसेसरीज को चुनने का फैसला किया, जिसमें मांग टीका, कानों में सुंदर बालियां और अंगूठियां शामिल है। एक नजर नीचे डालें-

रानी चटर्जी का गोल्ड प्रिंटेड लहंगा

रानी ने अपने स्टाइल में बैंगनी रंग के लहंगे को शामिल किया हैं, जो गोल्डन प्रिंटेड के साथ है। डीवा ने इसे बेहद अनूठे अंदाज से स्टाइल किया है। लहंगे से मिलती-जुलती सुंदर बालियों, गले‌ के हार और हाथों में सजीं चुड़ियों ने उनके स्टाइल में चार चांद लगाए। नशीली आंखों पर काजल और गुलाबी होंठों के साथ अभिनेत्री ने अपने फैशन लुक को पुरा किया है। एक नजर नीचे डालें-

मोनालिसा का गुलाबी लहंगा

अपने आकर्षण द्वारा इंटरनेट पर गर्मी बढ़ाने वाली मोनालिसा ने अपने बदन पर गुलाबी लहंगे को लपेटा हैं, जो उनके बदन की रौनक बढ़ाने में सक्षम है। अभिनेत्री के लहंगे लुक में स्लीवलेस ब्लाउज शामिल हैं, जिसपर डायमंड वर्क किया गया हैं, जो‌ उनके फ़ैशन को एक नई दिशा देने में सफल है। इसके गले में नेकलेस और हाथों में कंगन सजाते हुए अभिनेत्री ने अपने फैशन लुक में चार चांद लगाया है। नशीली आंखों पर गुलाबी आईशैडो और गुलाबी होंठों ने उनके जादुई खुबसूरती को और निखारने में सहायता की। एक नजर नीचे डालें-

खैर, देवियों और सज्जनों, किस अभिनेत्री के लहंगे लुक ने आपका दिल जीता है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।