अक्षरा सिंह ने साड़ी में शेयर की अपनी ग्लैमरस तस्वीर

अक्षरा सिंह शिमरी साड़ी में अपनी सेक्सी तस्वीर शेयर की।देखिए यहां
Akshara Singh shared her glamorous picture in saree 6038

अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म जगत की सबसे प्रशंसित और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। अक्षरा अपने अभिनय और लुक से फैंस को हमेशा प्रभावित करती रहती हैं। वह अक्सर अपने स्टाइल और ग्लैमर से सभी को अपनी ओर आकर्षित करती रहती है। डीवा ने अपने करियर की शुरुआती दौर में ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में महारत हासिल किया था।

वह सोशल मीडिया हैंडल पर काफी एक्टिव रहती है और उनके सोशल मीडिया हैंडल पर 50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है। अभिनेत्री अपने फैंस को लुभाने के लिए कोई न कोई पोस्ट शेयर करती रहती है। इस बार भी अभिनेत्री ने ऐसा ही कुछ किया। अक्षरा ने अपने प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लिया, जहां उन्होंने ब्लू शिमरी साड़ी में एक शानदार तस्वीर शेयर किया है। जिसे उनके प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। तस्वीरों में देखा जा सकता हैं, कि उन्होंने साड़ी को बहुत ही ग्लैमरस तरीके से कैरी किया है। इस लुक के लिए उन्होंने अपने बालों को कर्ल किया है। बड़े डायमंड के इयररिंग और नेकलेस के साथ उन्होंने बहुत साड़ी चूड़ियों के साथ इस लुक को पूरा किया है। अक्षरा इस लुक में बहुत ही हॉट और ग्लैमरस दिख रही है।आप भी देखिए

इसके बारे में आपकी क्या राय है? हमे कॉमेंट करे और अधिक जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।