वर्कआउट के बाद यो-यो हनी सिंह के गाने पर झूमीं अक्षरा सिंह, देखें वीडियो

Akshara Singh's latest Video: अक्षरा सिंह ने वर्कआउट के बाद दमदार डांस किया।
वर्कआउट के बाद यो-यो हनी सिंह के गाने पर झूमीं अक्षरा सिंह, देखें वीडियो 31240

Akshara Singh’s latest Video: भोजपुरी फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह (Akshara Singh) को वर्तमान समय में किसी भी परिचय की‌‌ कोई आवश्यकता नहीं है। अभिनेत्री मनोरंजन उद्योग की जानी-मानी हस्तियों में से एक हैं, जो कई प्रतिभाओं की मालकिन है। अभिनेत्री सोशल मीडिया हैंडल पर अपने ग्लैमरस लुक के साथ-साथ अपने अनोखे प्रतिभाओं को भी शेयर करती रहती हैं, जिसपर उनके प्रशंसकों द्वारा खूब स्नेह बरसाया जाता है। गौरतलब हैं, कि अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 62 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स की सेना एकत्रित कर ली हैं, जो उन्हें दिल से प्यार करते है। अभिनेत्री अपने फिटनेस गोल के लिए पहचानी जाती हैं, जिसकी खास झलक वह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करती रहती है।

हनी सिंह के गाने पर झूमीं अक्षरा सिंह

अभिनेत्री ने हाल ही में, अपने फिटनेस वीडियो को शेयर किया हैं, जिसमें वह वर्कआउट करने के बाद यो-यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के लोकप्रिय सॉन्ग ‘ब्लू आइज़’ (Blue Eyes) पर झूमतीं हुई नजर आ रही है। अभिनेत्री ने अपने फिटनेस गोल के दौरान लाल रंग का स्पोर्ट्स टी-शर्ट और स्पोर्ट्स पैंट को सजाया हैं, जो उनके आर्कषण को बरकरार रखने में सक्षम है। अच्छा, तो क्या आप इसकी जांच स्वयं करना चाहते हैं?

 

तो एक नजर नीचे डालें-

अक्षरा सिंह का फिटनेस फंडा

अक्षरा ने पहले भी जनता को अपने फिटनेस वीडियो द्वारा प्रभावित किया हैं, जिसमें वह वर्कआउट करती हुई नजर आ रही है। वीडियो को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और लाइक्स की बरसात की जा रही है।

 

एक नजर नीचे डालें-

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।