सलमान खान की 3 बेस्ट एक्शन फिल्में

सलमान खान की 3 बेस्ट एक्शन फिल्मों की लिस्ट देखिए
3 best action movies of salman khan 3990

सलमान खान को वर्तमान समय में किसी भी परिचय की‌‌ आवश्यकता नहीं है। अभिनेता काफी लंबे समय से दर्शकों को अपने अद्भुत अभिनय द्वारा मनोरंजित कर रहे है। फैंस इन्हें बेहद पसंद करते है। सलमान खान ने एक बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग पर कब्जा जमाया है।सलमान खान इंडस्ट्री में एक ऐसे एक्टर हैं जो फिल्मों के प्रोडक्शन और परफॉमेंस के लिए पॉपुलर हैं, चाहे कुछ भी हो, अंत में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं। सुपरस्टार ने अपने लगभग तीन दशक के करियर के दौरान खुद को बॉलीवुड में एक सफल स्टार के रूप में स्थापित किया है।

आज हम सलमान खान की 3 बेस्ट एक्शन फिल्मों की लिस्ट लेकर आए है।देखिए यहां

किक

सलमान खान की फिल्म किक साजिद नाडियाडवाला के निर्देशन में बनी है। सलमान खान ने इस फिल्म में निस्वार्थ भाव से सभी मुसीबत में फंसे लोगों की मदद की है। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट जैकलीन फर्नांडिस हैं। फिल्म में सलमान के साथ-साथ रणदीप हुड्डा भी एक्शन करते नजर आए थे।

एक था टाइगर

फिल्म एक था टाइगर में सलमान खान ने भारतीय जासूस की भूमिका निभाई थी। फिल्म में सलमान के अपोजिट कैटरीना कैफ हैं। सलमान और कैटरीना दोनों ने ही बेहतरीन एक्शन सीन्स दिए हैं। फिल्म ने करीब 350 करोड़ रुपये की बॉक्स ऑफिस कमाई की है।

दबंग

सलमान खान की फिल्म दबंग तो इन सबमें सबसे ज्यादा पसंद की गई थी। फिल्म अभिनव कश्यप के निर्देशन में 2010 में रिलीज हुई थी। सलमान की इस फिल्म से शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया था।

आपको कौन सा सबसे ज्यादा पसंद है? हमे नीचे कॉमेंट करे और अधिक जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।