करण सिंह ग्रोवर ने अपने प्रशंसकों को किया फिट रहने के लिए प्रेरित

Know more about Karan Singh Grover: करण सिंह ग्रोवर ने अपने फैंस को फिट रहने के लिए प्रेरित किया।
Karan Singh Grover inspires his fans to stay fit 5680

Know more about Karan Singh Grover: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे प्रशंसित और पसंदीदा कलाकारो में से एक हैं करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover)। जिन्हें वर्तमान समय में किसी भी परिचय की‌‌ कोई आवश्यकता नहीं। वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम और सबसे हॉट हंक में से एक हैं। अभिनेता ने दर्शकों को आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और दर्शक भी उन्हें पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। आपको बता दें, अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2004 में बतौर मॉडल के रूप में शुरू किया था। बाद में, उन्हें बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा कितनी मस्त है जिंदगी के साथ का प्रस्ताव मिला और उन्होंने वहां से अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की।

गौरतलब हैं, कि वह अभिनेता के अलावा एक फिटनेस फ्रीक भी है और वह अपने सेहत का विशेष ध्यान रखते है। वह सोशल मीडिया हैंडल पर अक्सर वर्कआउट वीडियो शेयर करते हैं, जिससे हमें फिट रहने के लिए प्रेरणा मिलती है। वह नियमित रूप से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिटनेस वीडियो और अपने शरीर की कुछ अनोखी पोस्ट शेयर करते हैं। एक नजर नीचे डालें-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।