भारती सिंह ब्लैक आउटफिट में दिखी खुबसूरत

देखिए भारती सिंह के ब्लैक आउटफिट में खूबसूरत तस्वीर
भारती सिंह ब्लैक आउटफिट में दिखी खुबसूरत 2504

भारती सिंह कॉमेडी की दुनिया की जानी पहचानी हस्ती है। यही उनका अंदाज है, जिससे लोग परिचित हैं। वह खुद हंसती हैं और लोगों को हंसाती हैं।कभी लल्ली बनकर, तो कभी बुआ और कभी बच्चा यादव की पत्नी बनकर भारती ने दर्शकों को खूब हंसाया है। आज किसी शो की मेजबानी करनी हो या फिर किसी शो में कॉमेडी, भारती लाखों रुपये फीस लेती हैं।

भारती ने रियलिटी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से अपनी करियर की शुरुआत की थी। वह इस शो में सेकंड रनर अप रहीं। इसके बाद भारती ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने बहुत सारे कॉमेडी शो में हिस्सा लिया। उन्होंने ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’, ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’, ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’, ‘डांस दीवाने’, ‘हुनरबाज: देश की शान’ जैसे शो होस्ट किए। कॉमेडी की दुनिया में नाम हुआ तो किस्मत ऐसी पलटी कि फिर फिल्मों के ऑफर भी मिले। भारती हिंदी, पंजाबी और कन्नड़ फिल्म में नजर आ चुकी हैं। वह अक्षय कुमार की ‘खिलाड़ी 786’ और ‘सनम रे’ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘नच बलिए’, ‘बिग बॉस’, ‘किचन चैंपियन’, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ जैसे कई शो में बतौर गेस्ट हिस्सा ले चुकी हैं।

भारती ने हर्ष हर्ष लिंबाचिया से शादी की और वह आज छोटे लक्ष्य की मां है। कॉमेडी क्वीन अपने फैशन का भी बहुत ध्यान देती है। भारती सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और असल जिंदगी की तरह सोशल मीडिया पर भी भारती के लाखों फैन्स है। सोशल मीडिया पर भारती अपनी डेली रूटीन और अपने फैन्स के साथ काफी कनेक्ट रहती है। साथ ही आज हम आपको भारती की कुछ ब्लैक ड्रेसेस के बारे में जानकारी देंगे। जिसे आप भी ट्राई कर सकती है। अगर आप भी प्लस साइज है तो आप भारती के इन ओउत्फिट्स को ट्राई कर सकती है। तो चलिए शुरू करते है। देखिए यहां

अधिक जानकारी के लिए हमे फॉलो करें।

मनीषा पाठक: हिन्दी के सागर में डुबकी लगाकर लिखने वाली लेखिका मनीषा पाठक मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को सबसे पहले पाठकों से रूबरू कराती हैं। मनीषा जब लिखने में व्यस्त नहीं होती हैं तो उन्हें गाना, डांस करना और मस्ती करना अच्छा लगता है।