Horoscope Today, 11th March 2024: ज्योतिष के द्वारा आप अपने दैनिक राशिफल के बारे में जान सकते हैं। यह आपको आपके दिन में आने वाली समस्याओं के लिए तैयार करेगा। तो आइए जानते हैं, मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का आज का राशिफल।
Aries Mar 21 to Apr 19
मेष- दिन की शुरुआत में आप असहज महसूस कर सकते है। दोपहर के बाद आप सामान्य हो जाएंगे। घरेलू जीवन में शांति और खुशहाली बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक दिख रहा है।
Taurus Apr 20 to May 20
वृषभ- दिन की शुरुआत में चीज़ें आपके काबू में रहेंगी। काम से मन भटक सकता है। प्रेमी युगल ख़ुशी के पलों का आनंद ले सकते हैं। खुद की देखभाल के लिए समय निकालें।
Gemini May 21 to Jun 20
मिथुन- आपकी उच्च ऊर्जा से सभी लोग प्रभावित होंगे। बुजुर्गो के आशीर्वाद से आज आप आत्मविश्वास महसूस करेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ चल रहे विवाद आज सुलझ जायेंगे।
Cancer Jun 21 to Jul 22
कर्क- आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। फालतू के वाद-विवाद में न उलझे। शाम के समय आप अधिक सोच का शिकार हो सकते हैं।
LEO Jul 23 to Aug 22
सिंह- चंद्रमा की कृपा से आपके निजी जीवन में खुशियां आएंगी। अपने साथी के साथ झगड़ा करने से बचें। विदेश यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी।
Virgo Aug 23 to Sep 22
कन्या- बीते रात की अधूरी नींद के कारण आज आप सुस्त महसूस करेंगे। कहीं भी निवेश करने से पहले जांच पड़ताल करने की कोशिश करे। स्वास्थ अच्छा रहने वाला है।
Libra Sep 23 to Oct 22
तुला- दिन की शुरुआत में आप मानसिक शांति का लुफ्त उठाएंगे। हालाँकि काम की अधिकता से आप तनाव महसूस कर सकते हैं। कुंवारे लोगों को मनचाही साथी मिलेगी।प्रेमी युगलों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
Scorpio Oct 23 to Nov 21
वृश्चिक- आज का दिन बेहद विशेष है।किसी भी दस्तावेज़ पर साइन करने से पहले उसकी जांच पड़ताल करे। आप अपने घाटे को मुनाफे में बदल सकते हैं।
Sagittarius Nov 22 to Dec 21
धनु- आज का दिन आपके इच्छानुसार रहने वाला है। आप अपने जीवसाथी के साथ विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपकी रचनात्मकता आज आपको प्रशंसा दिलाने में मदद करेगी।
Capricorn Dec 22 to Jan 19
मकर- अपने साथी के साथ बेफिजूल के बहस में न पड़ें। आपके पिछले निवेशों से आपको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ शाम खास रहेगी।
Aquarius Jan 20 to Feb 18
कुंभ- निजी जीवन में शांति और खुशहाली बनी रहेगी।हालाँकि, पेशेवर मोर्चे पर आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी क्षेत्र में निवेश करने से पहले सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
Pisces Feb 19 to Mar 20
मीन- पारिवारिक मुद्दों के कारण आज आप व्यस्त हो सकते हैं। पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं आज सुलझ जाएंगी। अपने साथी के साथ अनावश्यक बहस से बचें।