प्राइम वीडियो की फ़र्ज़ी की एक विशेष झलक देखने के लिए अपने 10 रुपये के नोट को रखें करीब, जाने पुरी बात

Know the latest about Farzi and what's happening at their end: प्राइम वीडियो की फ़र्ज़ी के बारे में नवीनतम अपडेट।
प्राइम वीडियो की फ़र्ज़ी की एक विशेष झलक देखने के लिए अपने 10 रुपये के नोट को रखें करीब, जाने पुरी बात 825

Know the latest about Farzi and what’s happening at their end: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) अभिनीत क्राइम थ्रिलर फिल्म फ़र्ज़ी (Farzi) का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है। खैर, अब उनके इंतजार पर प्राइम वीडियो ने विराम लगाने का फैसला किया है। सीरीज़ को सामान्य दर्शकों के करीब लाने के लिए प्राइम वीडियो ने एक नया तरीका निकाला है। स्ट्रीमिंग सेवा दर्शकों को सीरीज की 5 मिनट की विशेष झलक से रूबरू करा रही हैं, बस आपको इतना करना हैं, कि 10 रुपये के नोट को अपने करीब रखना है। दर्शक 2 फरवरी से 10 रुपये के नोट को farzi10.com (https://www.farzi10.com/) पर स्कैन कर सकते हैं। एक बार नोट स्कैन हो जाने के बाद, दर्शकों को एक क्यूआर कोड प्राप्त होगा, जो आगे स्कैन किए जाने पर, दर्शकों को फ़र्ज़ी के एक विशेष वीडियो क्लिप तक ले जाएगा।

सीरीज में शाहिद कपूर के साथ प्रतिभाशाली अभिनेता विजय सेतुपति, राशी खन्ना, के के मेनन, भुवन अरोरा, रेजिना कैसेंड्रा और अमोल पालेकर समेत कई अन्य सितारे शामिल हैं। डी2आर फिल्म्स द्वारा निर्मित यह सीरीज दर्शकों को मनोरंजीत करने के लिए 10 फरवरी 2023 से भारत समेत अन्य 240 देशों में दस्तक देंगी।

वीडियो लिंक :

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।