बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगे मशहूर यूट्यूबर Elvish Yadav? पढ़ें पुरी खबर

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगे मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव।
बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगे मशहूर यूट्यूबर Elvish Yadav? पढ़ें पुरी खबर 20973

Bigg Boss OTT 2: डिजिटल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के मशहूर हस्तियों में से एक हैं एल्विश यादव (Elvish Yadav), जो अपने हास्य विडियो के लिए जाने जाते हैं। आपको बता दें, एल्विश के यूट्यूब चैनल पर करीब 11 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं,जो उन्हें खूब प्यार करते है। इन दिनों कलाकार सुर्खियों में बने हुए हैं और उनके सुर्खियों की वजह बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 हैं। मिडिया में आईं रिपोर्टों के अनुसार, एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने के लिए तैयार है। एल्विश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी एक वीडियो द्वारा इसकी जानकारी साझा की है। एक नजर नीचे डालें-

वीडियो में, एल्विश अपने प्रशंसकों को घर में शामिल होने के बारे में जानकारी दें रहे हैं। हालांकि, उन्होंने सिर्फ घर का नाम लिया हैं। गौरतलब हैं, कि बिग बॉस के घर में फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जो प्रसिद्ध यूट्यूब हस्तियों में से एक हैं। कई लोगों का मानना हैं, कि एल्विश यादव की एंट्री से फुकरा इंसान को नुक्सान पहुंच सकता है। खैर, देवियों और सज्जनों, इस बारे में आपकी क्या राय है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।