Bigg Boss OTT3: मुनीषा खटवानी ने की पौलोमी दास की भविष्यवाणी, हुए बड़े खुलासे

Bigg Boss OTT3: मुनीषा खटवानी ने पौलोमी दास की भविष्यवाणी की है, जहां उन्होंने पौलोमी की ताकत और कमजोरी से जुड़े मुद्दे पर बातचीत की।
Bigg Boss OTT3: मुनीषा खटवानी ने की पौलोमी दास की भविष्यवाणी, हुए बड़े खुलासे 49116

Bigg Boss OTT3: टैरो कार्ड रीडर और अभिनेत्री मुनीषा खटवानी इन दिनों बिग बॉस के घर में धमाल मचा रही है। वह अपने दोस्तों की अक्सर भविष्यवाणी करती रहती है और इस बार उन्होंने पौलोमी दास से जुड़ी कुछ खास बातें बताई है। हालांकि, भविष्वाणी के पहले पौलोमी ने बताया, कि कैसे उन्हें आज भी पुराने दास्तां याद नहीं है। दरसअल, पौलोमी ने बताया, कि वह ब्रेन हैमरेज जैसी खतरनाक परेशानी से जूझ रही थी। जब वह पूरी तरह से स्वस्थ हुई, तो उन्हें अतीत के 5-6 महीने याद भी नहीं थे। लेकिन, खुशी की बात यह है, कि वह फिर से काम पर लौटी। वह अपने भावुक यादों को खोलती है, जिसे सुनकर मुनीषा हैरान रह जाती है।

इसके बाद मुनीषा ने पौलोमी का टैरो किया, जिसके बाद पौलोमी ने अपनी ताकत और कमजोरी के बारे में जानने की इच्छा जाहिर की। मुनीषा ने बताया, कि उन्हें धैर्य बनाए रखने की जरूरत है और धैर्य ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। जबकि पौलोमी को किसी को धोखा देना मंहगा पड़ सकता है, क्योंकि मुनीषा का मानना है, कि धोखा देने से उनकी परेशानियां बढ़ सकती है।

आपको बता दें, पौलोमी ने इससे पहले भी अपने इटैलियन बॉयफ्रेंड के साथ 5 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद ब्रेकअप के बारे में चर्चा किय था। जब उन्होंने इस बारे में बात करना शुरू किया, तो उनकी आंखो में आंसू आ गए थे।

खैर, दोस्तो आपका पसंदीदा प्रतियोगी कौन? हमें अपनी राय नीचे कमेंट में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।