Bigg Boss OTT 3 Winner: सना मकबूल के सर सजा बिग बॉस का ताज

Bigg Boss OTT 3 Winner: बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीज़न की विजेता सना मकबूल बनी है।
Bigg Boss OTT 3 Winner: सना मकबूल के सर सजा बिग बॉस का ताज 50672

Bigg Boss OTT 3 Winner: मनोरंजन उद्योग का लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 को उसका विजेता मिल गया है। जी हां! इस बार का खिताब सना मकबूल ने जीता है, जो पहले से ही टीवी की दुनिया में राज करती हुई नजर आ चुकी है। इस सीजन में नेजी और रणवीर शौरी दूसरे और तीसरे नंबर के रनरअप थे। बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले आज यानी शुक्रवार को पूरा हुआ, जिसमें सना, रणवीर, नेजी, साई केतन राव और कृतिका मलिक पांच फाइनलिस्ट शामिल थे।

सना मकबूल के बारे में खास बातें

सना के बारे में आपको बता दें, सना को स्टार प्लस का शो अर्जुन द्वारा खास पहचान मिली थी। इसके अलावा अभिनेत्री टीवी शो ‘ईशान: सपनों की आवाज दे’ में ‘कितनी मोहब्बत है 2’, ‘इस प्यार को क्यां नाम दूं’, ‘आदत से मजबूर’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ जैसे शो में भी नजर आ चुकी है। वहीं उन्होंने साल 2009 में उन्होंने रिएलिटी शो MTV स्कूटी टीन दीवा द्वारा लोगो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। 2012 में फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया और ब्युटीफुल स्माइल का अवॉर्ड अपने नाम किया था।

मनोरंजन न्यूज की ओर से सना मकबूल को ढेर सारी शुभकामनाएं! आगे की खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।