Bigg Boss OTT 2 Winner: Elvish Yadav ने जीता बिग बॉस का खिताब, Abhishek Malhan को दी मात

Bigg Boss OTT 2 Winner: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का खिताब एल्विश यादव ने जीत लिया है।
Bigg Boss OTT 2 Winner: Elvish Yadav ने जीता बिग बॉस का खिताब, Abhishek Malhan को दी मात 24917

Bigg Boss OTT 2 Winner: लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन दर्शकों को मनोरंजीत करने में सफल रहा है और अब दर्शकों के वोटिंग ने मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को शो के विजेता के रूप में चुना है। गौरतलब हैं, कि शो में टॉप 5 की रेस में एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, पूजा भट्ट, मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे शामिल थे। जैसा कि आप सभी को पता हैं, पहले पूजा और बाद में बेबिका विजेता की दौड़ से बाहर हुईं। बाद में, मनीषा को भी शो से अलविदा कहना पड़ा। आखिर में, एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के बीच काफी तगड़ी दौड़ थी। हालांकि, जनता ने इस दौड़ को समाप्त किया और एल्विश यादव को बतौर विजेता के रूप में सभी के सामने पेश किया। एल्विश यादव की जीत को शो के मेजबान सलमान खान ने सार्वजनिक करने का फैसला किया।

एल्विश यादव की वाइल्ड कार्ड एंट्री

शो में, एल्विश यादव की बतौर वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में एंट्री हुई थी। उनके साथ अभिनेत्री और मॉडल आशिका भाटिया ने बतौर वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में एंट्री की थी।

बिग बॉस ओटीटी 2 का खिताब

एल्विश यादव को शो जीतने के बाद 25 लाख रुपए की धनराशि की प्राप्ति हुई है। जैसा कि आप सभी को पता हैं, कि यूट्यूबर के प्रशंसकों और चाहनेवालों द्वारा काफी लंबे समय से उनके लिए वोटिंग की जा रही थी और अब वह शो जीतने में सफल रहे है।

एल्विश यादव की वाइल्ड कार्ड एंट्री

शो में, एल्विश यादव की बतौर वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में एंट्री हुई थी। उनके साथ अभिनेत्री और मॉडल आशिका भाटिया ने बतौर वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में एंट्री की थी।

अभिषेक की थी तबीयत खराब

मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक मल्हान की तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आखिर में वह शो में शामिल हुए।

मनोरंजन न्यूज़ एल्विश यादव को हार्दिक शुभकामनाएं देता है। मनोरंजन उद्योग की तमाम बड़ी खबरों को सबसे पहले पाने के लिए बने रहें मनोरंजन न्यूज़ के साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।