अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट ने रखा तमिल फिल्म जगत में कदम, अशोक सेलवन और सरथ कुमार अभिनीत ‘पोर थोझिल’‌ से दर्शकों को करेंगे मनोरंजित

Know more about Applause Entertainment and Por Thozhil: अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट ने बढ़ाया तमिल फिल्म जगत में कदम, दर्शकों को लुभाएगी अशोक सेलवन और सरथ कुमार अभिनीत 'पोर थोझिल'‌।
Applause Entertainment forays into Tamil cinema with 'Por Thozhil' starring Ashok Selvan and Sarath Kumar 12524

Know more about Applause Entertainment and Por Thozhil: भारतीय मनोरंजन उद्योग का प्रीमियम कंटेंट स्टूडियो, अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट, E4 एक्सपेरिमेंट्स और एप्रीस स्टूडियो के साथ तमिल फिल्म जगत में अपना कदम बढ़ाने के लिए तैयार है। फिल्म का नाम ‘पोर थोझिल’ हैं, जो एक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म के निर्देशन का कार्यभार नवोदित विग्नेश राजा द्वारा संभाला गया है। अशोक सेलवन और सरथ कुमार मुख्य भूमिका द्वारा दर्शकों को मनोरंजीत करेंगे। इसके अलावा निखिला विमल भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।

‘पोर थोझिल’ का अनुवाद ‘द आर्ट ऑफ वॉर’ के रूप में किया गया है, जो एक दिलचस्प थ्रिलर फिल्म होने का वादा करता है। फिल्म दर्शकों को मनोरंजीत करने के लिए जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।

अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट ने इससे पहले विनम्र राजनेता नोगराज (कन्नड़), वधम (तमिल), कुरुथी कलाम (तमिल) और इरु ध्रुवम (तमिल) सहित कई लोकप्रिय सीरीजों का निर्माण किया है। सभी दक्षिणी बाजारों में एक विविध कंटेंट के निर्माण के लिए अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट हमेशा से आगे रहा है। अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट दर्शकों को मनोरंजीत करने के लिए विभिन्न भाषाओं में फिल्मों और प्रीमियम सीरीजों की पेशकश दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए तैयार है।

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे मनोरंजन न्यूज़ के साथ।

सुभाष के झा: सुभाष के. झा पटना, बिहार से रिश्ता रखने वाले एक अनुभवी भारतीय फिल्म समीक्षक और पत्रकार हैं। वह वर्तमान में टीवी चैनलों जी न्यूज और न्यूज 18 इंडिया के अलावा प्रमुख दैनिक द टाइम्स ऑफ इंडिया, फ़र्स्टपोस्ट, डेक्कन क्रॉनिकल और डीएनए न्यूज़ के साथ फिल्म समीक्षक हैं।