21 साल की उम्र में मुंबई के आलीशान घर की मालकिन बनीं अनुष्का सेन

Anushka Sen Mumbai House: अनुष्का सेन ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का आलीशान घर।
21 साल की उम्र में मुंबई के आलीशान घर की मालकिन बनीं अनुष्का सेन 41374

Anushka Sen Mumbai House: मनोरंजन उद्योग की सबसे नटखट और चुलबुली अभिनेत्री अनुष्का सेन ने मुंबई में एक आलीशान घर अपने नाम किया है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपए में आंकी जा रही है। हालांकि, अभी तक घर के कीमत के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं आईं है, मगर डीवा ने घर खरीदने की खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा कर दिया है। आपको बता दें, डीवा ने इस बड़ी खुशखबरी को शेयर करने के लिए अपने 4 करोड़ फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम हैंडल की मदद ली है।

अनुष्का सेन ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का आलीशान घर

अनुष्का ने पोस्ट को शेयर करते हुए अपनी खुशी को जाहिर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा ‘हमारा नया घर…सेन फैमिली. एक और सपना पूरा हो गया.’ डीवा द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में, वह अपने माता पिता के साथ पोज देती हुई नजर आ रही है। इसके अलावा उन्होंने अपने आलीशान घर के बाल्कनी की झलक और कमरे की तस्वीर को जनता के बीच पेश किया है। अच्छा, तो क्या आप इसकी जांच खुद करना चाहते हैं?

तो एक नजर नीचे डाले-

अनुष्का सेन का करियर

अनुष्का सेन को सोनी सब का लोकप्रिय धारावाहिक बालवीर से प्रसिद्धि मिली थी, जिसमें उन्होंने मेहर की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्हें आखिरी बार स्टंट आधारित रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी देखा जा चुका गया है। इस रियलिटी शो को लेकर अनुष्का ने कहा था- ‘मैं हमेशा नए अवसर को देखती हूं. मैं टीवी लंबे वक्त से कर रही हूं. मैं कई मूवीज भी हैं और अब वेब सीरीज पर भी फोकस कर रही हूं।” ‘इसके अलावा भी उन्होंने ने आगे कहा- ‘मैं इतना जरूर कहना चाहूंगी ऐसा कुछ नहीं है कि मैं टेलीविजन नहीं करूंगी. बस इतना है कि मैं बतौर एक्टर हर मीडियम में काम करने के लिए रेडी हूं बस स्क्रिप्ट अच्छी होनी चाहिए.’

खैर, देवियों और सज्जनों, निया शर्मा के इस मनमोहक पोस्ट के बारे में आपकी क्या राय है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताए और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।