करोड़ों की मालकिन है उर्फी जावेद, नेटवर्थ सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

Net worth of Urfi Javed: उर्फी जावेद की कुल संपत्ति के बारे में जानें।
Urfi Javed is the mistress of crores, you will be shocked to hear her net worth 10814

Net worth of Urfi Javed: डिजिटल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड और कामुक अभिनेत्रियों में से एक हैं उर्फी जावेद (Urfi Javed) । जिन्हें वर्तमान समय में किसी भी परिचय की‌‌ कोई आवश्यकता नहीं है। वह अपने अंतरंगी पहनावे के चलते अक्सर सुर्ख़ियों में बनी रहती है और इसके कारण उन्हें कई मुसीबतों का भी सामना करना पड़ा है। गौरतलब हैं, कि वह सोशल मीडिया हैंडल पर काफी सक्रिय रहती है और उनके सोशल मीडिया हैंडल पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। जिसके बदौलत उन्होंने काफी नाम कमाया है।

उर्फी जावेद का प्रारंभिक जीवन

15 अक्टूबर 1997 को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के मुस्लिम परिवार में जन्मी उर्फी जावेद ने अपने अद्भुत अंदाज से सभी को अपना‌ दीवाना बनाया है। उनकी मां का नाम जाकिया सुल्ताना है और उनके पिता का नाम इफरू जावेद है। उर्फी जावेद ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था, कि उनके पिता द्वारा उन्हें बेहद प्रताड़ित किया जाता था और वह उनके करियर के समर्थक नहीं हैं। इसके अलावा उर्फी जावेद की दो बहनें हैं। उनकी छोटी बहन का नाम आसफी जावेद और दूसरी बहन का नाम डॉली जावेद हैं। उर्फी जावेद ने अपनी शुरुआती शिक्षा सिटी मोंटेसरी स्कूल से शुरू की। बाद में, अभिनेत्री ने एमिटी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की। डीवा एक सहायक फैशन डिजाइनर के रूप में काम करने के लिए दिल्ली गई और बाद में मुंबई चली गई।

उर्फी जावेद का करियर

उर्फी जावेद को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए जाना‌ जाता है। उर्फी जावेद ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2016 में सोनी टीवी के बड़े भय्या की दुल्हनिया में अवनी पंत के किरदार द्वारा की थी। उसके बाद डीवा ने स्टार प्लस के चंद्र नंदिनी पर छाया की भूमिका द्वारा दर्शकों का दिल जीता। फिर 2017 में, उन्होंने स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक मेरी दुर्गा में आरती के किरदार द्वारा दर्शकों को मनोरंजीत किया, उसी वर्ष वह कलर्स के धारावाहिक बेपनाह में बेला कपूर के किरदार में भी नज़र आई थी। वर्ष 2018 में, डीवा ने दो धारावाहिकों में अपना योगदान दिया सात फेरो की हेरा फेरी में कामिनी जोशी और जीजी मां में श्रावणी पुरोहित के साथ पियाली सहगल के किरदार में नजर आईं थीं। उसके बाद वह डायन में नंदिनी, कसौटी जिंदगी की में तनीषा चक्रवर्ती और ऐ मेरे हमसफर में पायल शर्मा की भूमिका द्वारा सभी को आकर्षित किया था। डीवा लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में बतौर प्रतियोगी के रूप में शामिल हुईं थीं। उर्फी जावेद को आखिरी बार एमटीवी के स्प्लिट्सविला सीजन 14 में बतौर प्रतियोगी के रूप में देखा गया था।

उर्फी जावेद का निजी जीवन

मेरी दुर्गा की शूटिंग के दौरान उर्फी जावेद की मुलाकात पारस कलनावत से हुई और उसके बाद दोनों में दोस्ती हुई। धीरे -धीरे उनकी दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। मिडिया रिपोर्ट द्वारा मिली जानकारी अनुसार, पारस ने अपने शरीर पर उर्फी के नाम का टैटू भी बनवाया था। किंतु, वर्ष 2018 में दोनों ने अपने रिश्तों में अलगाव कर लिया।

उर्फी जावेद की कुल कमाई

उर्फी जावेद ने मॉडलिंग और डिजिटल मनोरंजन उद्योग द्वारा काफी धन राशि इकट्ठा किया है। डीवा एक शानदार आलिशान जीवन व्यतीत कर रही है। अमर उजाला के मिडिया रिपोर्ट द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, उर्फी जावेद की कुल नेटवर्थ लगभग 172 करोड़ रूपए है और वह धारावाहिकों में एक एपिसोड के लिए 25 से 30 हजार रुपये चार्ज करती है। वहीं कुछ मिडिया रिपोर्ट का दावा हैं, कि वह हर महीने लगभग 30 लाख रुपयों की कमाई करती है।

खैर, देवियों और सज्जनों, आपको यह लेख कैसा लगा? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे मनोरंजन न्यूज़ के साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।