उर्फी जावेद ने फिर लगाई फ़ैशन की वाट, बबल गम से बने टॉप को किया स्टाइल

Know more about Urfi Javed:‌ उर्फी जावेद के बारे में नवीनतम अपडेट प्राप्त करें।
Urfi Javed again turned fashion watt, styled a top made of bubble gum 13652

Know more about Urfi Javed: भारतीय मनोरंजन उद्योग की सबसे खूबसूरत और बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं उर्फी जावेद (Urfi Javed), जो अक्सर अपने फैशन विकल्पों के चलते चर्चा में रहती हैं और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा किया हैं, जिससे वह सोशल मीडिया हैंडल पर काफी सक्रिय रूप से चर्चा में शामिल हैं।

उर्फी जावेद ने अपनाया बबल गम से बना टॉप

गौरतलब हैं, कि उर्फी जावेद अपने अंतरंगी पहनावे के लिए जानी जाती हैं और इस बार भी उन्होंने कुछ अंतरंगी करने की कोशिश की। हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, पोस्ट देखने के बाद से सभी लोग हैरान है। दरअसल, पोस्ट में उर्फी जावेद ने बबल गम से बने टॉप को अपने तन पर सजाया हैं। यह पोस्ट काफ़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। आधे घंटे के भीतर पोस्ट पर लगभग 1000 से ज्यादा प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई है।

उर्फी जावेद का मनोरंजन सफर

उर्फी जावेद लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में बतौर प्रतियोगी के रूप में शामिल हुईं थीं, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बड़े भैया की दुल्हनिया से की थी। खैर, देवियों और सज्जनों, उर्फी जावेद के इस पोस्ट पर आपकी क्या राय है? हमें अपनी राय नीचे कमेंट सेक्शन में बताएं और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे मनोरंजन न्यूज़ के साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।