देसी गर्ल अनुष्का सेन ने कोरिया में बिखेरा ग्लैमर का जादू , देसी लुक में किया रॉक

Anushka Sen's Desi Look: अनुष्का सेन ने कोरिया में चलाया देसी जादू।
देसी गर्ल अनुष्का सेन ने कोरिया में बिखेरा ग्लैमर का जादू , देसी लुक में किया रॉक 29137

Anushka Sen’s Desi Look: डिजिटल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और चुलबुली अभिनेत्रियों में से एक हैं अनुष्का सेन (Anushka Sen), जो टेलीविजन शो बालवीर में मेहर के किरदार द्वारा प्रसिद्ध हुईं थीं। अभिनेत्री ने कई सारे एल्बम सॉन्ग में भी अपने प्रदर्शन का जादू चलाया हैं, जिसे जनता द्वारा खूब पसंद किया गया है। गौरतलब हैं, कि अभिनेत्री सोशल मीडिया हैंडल पर काफी एक्टिव रहती है और उनके सोशल मीडिया हैंडल पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी हैं, जो उनके द्वारा शेयर किए गए पोस्ट पर स्नेह बरसाने से ज़रा सा भी नहीं कतराते हैं। डीवा इन दिनों कोरिया में अपनी छुट्टियों का लुत्फ उठा रही हैं, जिसकी खास झलक वह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर रही है।

कोरिया में दिखा अनुष्का का देसी लुक

अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से कोरिया की खास झलक को शेयर किया हैं, जिसमें वह जालीदार अनारकली में सजीं हुई नजर आ रही है।डीवा ने अपने देसी लुक से सभी को आकर्षित करने में कोई नहीं छोड़ा है। अभिनेत्री ने अपने स्टाइल में कानों में सुंदर बालियों को सजाया हैं और साथ ही एक हैंड बैग को शामिल किया है। इसके अलावा अभिनेत्री ने हाथों में छत्री लेकर कई अलग-अलग पोजो से तस्वीरें खिंचवाईं हैं, जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। एक नजर नीचे डालें-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट प्राप्त करने हेतु जुड़े रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।