बिग बॉस गर्ल शिवानी कुमारी ने लहंगे में बिखेरा जलवा, देखें तस्वीरें

Bigg Boss Fame Shivani Kumari’s latest Look: बिग बॉस गर्ल शिवानी कुमारी ने लहंगे में बिखेरा जलवा।
बिग बॉस गर्ल शिवानी कुमारी ने लहंगे में बिखेरा जलवा, देखें तस्वीरें 51475

Bigg Boss Fame Shivani Kumari’s latest Look: सोशल मीडिया जगत की जानी-मानी हस्तियों में से एक है शिवानी कुमारी (Shivani Kumari), जिन्हे दर्शको ने हाल में बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीज़न में बतौर प्रतियोगी के रूप में देखा था। शिवानी कई सारे एल्बम में भी नजर आ चुकी हैं, जबकि जनता उन्हें उनकी ब्लॉगिंग के लिए काफी पसंद करती हैं। वह अपने वीडियो में अपने डेली रूटीन को साझा करती हैं, जिसपर जनता द्वारा खूब स्नेह बरसाया जाता है। इसके अलावा उन्हें उनकी कुदरती खूबसूरती के लिए भी काफी पसंद किया जाता है। वहीं उनकी फैशन समझ भी बेहद कमाल की है, जिसकी मदद से वह लोगो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।

इस बार भी उन्होंने जनता का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए लाल लहंगे का सहारा लिया है, जिसमें कढ़ाई द्वारा काफी काम किया गया है। डीवा ने अपने 62 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खास झलक की तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनकी कुदरती खूबसूरती साफ दिखाई दे रही है। इस लहंगे लुक के साथ उन्होंने ढेर सारी ज्वेलरी का विकल्प चुना है, जो उनके स्टाइल में जान फूंक रहा है। जबकि कुदरती खूबसूरती पर हल्की सी मेकअप की परत ने उनके निखार में चार चांद लगाया है। एक नज़र नीचे डाले-

अपने पसंदीदा सितारों के बारे में और अधिक अपडेट पाने के लिए बने रहे हमारे साथ।

विशाल दुबे: पत्रकारिता की पढ़ाई में 3 साल यु गंवाया है, शब्दों से खेलने का हुनर हमने पाया है, जब- जब छिड़ी है जंग तब कलम ने बाजी मारी हैं, सालों के तर्जुबे के संग अब हमारी बारी है।