बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित ज़ी टीवी का लोकप्रिय धारावाहिक कुमकुम भाग्य ने दर्शकों को खूब मनोरंजित किया है।
जैसा कि हमें पता हैं, गुंडे रणबीर को लेकर भागने की फिराक में रहते हैं। हालांकि, शाहाना हस्तक्षेप करती है और उनसे व्हीलचेयर में बेहोश आदमी के बारे में सवाल करती है।
वे शाहाना को चकमा देकर वहां से भाग जाते है। थोड़ी देर में, रणबीर को होश आता हैं, तो वह उन्हें चकमा देकर भाग जाता है। गुंडे इस खबर की जानकारी आलिया को देते हैं। आलिया को इससे चिंतित हो जाती है।
प्राची और अक्षय की शादी में अक्षय की बुआ की धमाकेदार एंट्री होती है। उन्होंने अक्षय की मां के साथ टशन मूमेंट किया। इसलिए, उसकी बुआ गठबंधन करने का फैसला करती है।
वह आगे आती है और शादी से पहले अक्षय और प्राची का गठबंधन करती है। दूसरी ओर, रणबीर किडनैपर्स के चंगुल से निकलकर प्राची की शादी को रोकने के लिए भागता है।
आगामी एपिसोड में, आलिया रणबीर को पकड़ने के लिए प्राची के घर जाने का फैसला करती है। वह अपने घर पहुंचती है और बाहर रणबीर के आने का इंतजार करती है। जल्द ही, रणबीर गेट पर एंट्री करता है।
आलिया उसे पकड़ने का फैसला करती है लेकिन गेट के पास कुछ रिश्तेदारों को देखती है इसलिए वह इंतजार करती है। इस बीच, अक्षय और प्राची की शादी को रोकने के लिए रणबीर घर में प्रवेश करता है।